विज्ञापन

Numerology Prediction 5: ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से मिल सकता है कोई प्रोजेक्ट!

आज के दिन का अंक 1 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और सूर्य की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपके दिमाग, विवेक और क्विक डिसीजन पॉवर से मिलेगा लाभ. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से मिल सकता है कोई प्रोजेक्ट!
मूलांक 5: आपकी सूझबूझ बढ़ाएगी प्रगति

Personality Number 5 / मूलांक 5: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. नए-नए विचारों के माध्यम से आज आप अपने कामों में टेक्नोलॉजी और आधुनिकता को शामिल कर सकते हैं. सही समय पर आपके द्वारा लिया गया निर्णय, आज आपको लाभान्वित करेगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर: आपके बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और क्विक डिसीजन की वजह से आपको ऑफिस में काफी सम्मान मिल सकता है. आपके द्वारा दी गई सलाह काफी महत्वपूर्ण रहेगी. किसी मीटिंग अथवा प्रेजेंटेशन में आपको कामयाबी मिल सकती है. टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा. किसी भी योजना में निर्णय लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें. व्यवसाय में आज काफी एक्टिविटी बनी रहेगी. नए ग्राहकों के साथ संबंध बनेंगे, साथ ही पुराने ग्राहकों से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. डिजिटल बिजनेस में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट और फाइनल हो सकता है. व्यवसाय में आज टेक्नोलॉजी के सहारे बदलाव करने का प्रयास करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी बेहतर रह सकती है. सोर्स आफ इनकम में बढ़ोतरी होगी. मल्टीटास्किंग से धन लाभ हो सकता है लेकिन आज आपको अनावश्यक खर्च और खरीदारी पर कंट्रोल करना आवश्यक होगा. एडिशनल इनकम के नए रास्ते बन सकते है. काफी समय से रुके हुए कई भुगतान आज आपके प्रयासों से प्राप्त हो सकते हैं. आज धन लाभ के साथ-साथ बचत के लिए प्रयास करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. आपकी बातचीत काफी सकारात्मक रहेगी. फ्लर्टिंग नेचर से रिश्तो में हंसी मजाक वाला माहौल बनेगा. पार्टनर के साथ बातचीत से बेहतर संबंध बनेंगे. पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. सिंगल जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे. मजाक में बात करते समय ध्यान रखें कहीं विवाद की स्थिति न बन जाए. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के सहयोग से आज कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे. भविष्य में आर्थिक योजनाओं पर भी बातचीत संभव है. आज आपके वैवाहिक संबंध काफी क्लोज और खुशियों से भरे होंगे. पारिवारिक किसी महत्वपूर्ण जानकारी से घर में खुशियों का माहौल होगा.

Lucky Number / शुभ अंक: 6

Lucky Color / शुभ रंग: सफेद

आज का उपाय: मूंग दाल अथवा बेसन से बनी कोई मिठाई किसी किन्नर को भेंट करें.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com