Personality Number 7 / मूलांक 7: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपको अपने अंदर की शक्ति और ऊर्जा को पहचानना होगा. किसी भी मामले में आज रुक कर फैसला करें. जल्दबाजी से लिए गए निर्णय हानिकारक हो सकते हैं.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर: आज थोड़ा डिफरेंट स्टाइल में आपकी सोच और कार्य करने का तरीका ऑफिस में आपको केंद्र में रखेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. निश्चित रूप से आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. किसी भी विषय पर पूरा शोध करने के बाद ही आप कोई निर्णय करेंगे. पुराने प्रोजेक्ट जो काफी समय से लंबित थे वह पुनः शुरू हो सकते हैं. बेहतर जिम्मेदारी आपके करियर को चार-चाँद लगा देगी. आज आपको क्वालिटी मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना है. अपनी प्लानिंग गुप्त रखें,किसी के भी साथ शेयर करने से नुकसान हो सकता है. व्यावसायिक स्ट्रेटजी आज आपके काम आ सकती है. ऑनलाइन व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. किसी पुराने ग्राहक की वजह से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में आज उतार-चढ़ाव की सिचुएशन रह सकती है. आपको फाइनेंस में स्टेबिलिटी के लिए प्रयास करने होंगे. कोई बेहतर योजना तैयार करें, जिससे भविष्य में मजबूत आर्थिक लाभ हो. होल्ड में पड़े हुए कामों से आज लाभ प्राप्त होने की संभावना है. इन्वेस्टमेंट में अधिक जोखिम ना उठाएं. आज का दिन निवेश करने के लिए नहीं बल्कि निवेश के लिए योजना बनाने का है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की आज समीक्षा करें और धैर्य के साथ नए निर्णय लें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज आपकी लव लाइफ काफी इमोशनल और डीप रह सकती है. पार्टनर से अपने दिल की बात शांत स्वभाव और धैर्य के साथ व्यक्त करें. एक दूसरे पर भरोसा करें. अपने पार्टनर को समझने का बेहतर अवसर है.ओवरथिंकिंग से रिश्तो में दिक्कत हो सकती है. किसी भी शंका या भ्रम की स्थिति में खुलकर बातचीत करें.दांपत्य जीवन में आज पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा. पार्टनर के द्वारा कही गई चीजों को जिम्मेदारियां से पूरा करना होगा. पारिवारिक किसी विवाद का हल हो सकता है. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक: 7
Lucky Color / शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: आज कुष्ठ रोगियों में खसखस या गुलाब का शरबत वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं