विज्ञापन

Numerology Prediction 4: शेयर बाजार, ट्रेडिंग, सट्टा जैसे रिस्की कार्य से रहे दूर!

आज के दिन का अंक 1 और आपका मूलांक 4 है. राहू और सूर्य की ऊर्जा से आज आपको स्मार्ट वर्क करने के लिए प्रेरित करेगी. अटके हुए कार्य आज बन सकते हैं. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 4: शेयर बाजार, ट्रेडिंग, सट्टा जैसे रिस्की कार्य से रहे दूर!
मूलांक 4: बुद्धिमानी से बढ़ेगी कार्यक्षमता

Personality Number 4 / मूलांक 4: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज आपकी सक्रियता अन्य दिनों की तुलनात्मक बेहतर रहेगी. आपके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकते हैं. अपनी लग्जरी लाइफ से बाहर निकलकर आज आपको आगे बढ़ने के प्रयास करने होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर: नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्यप्रणाली को नजदीक और गुप्त तरीके से देखा जा सकता है. आपको अनुशासन में रहकर कार्य करना होगा. बेहतर स्ट्रेटजी और प्लान आपको आगे लेकर जाएगा. सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक कार्य आपको ज्यादा बेहतर परिणाम दे सकते हैं. अचानक नई नौकरी या प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट आपके सुपुर्द किया जा सकता है. टेक्निकल फील्ड अथवा किसी फॉरेन क्लाइंट से लाभ होगा. हिडिन पॉलिटिक्स से दूर रहें. व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. लेकिन सतर्क रहना होगा. कोई नया व्यवसाय आज प्लान कर सकते हैं. कोई बड़ी डील अचानक आपको व्यवसाय में बेहतर लाभदायक होगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है. लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. सोर्स आफ इनकम भी बढ़ सकते हैं. पुराने किये निवेशों से आज रिटर्न प्राप्त होने की संभावना है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे, सट्टा या किसी भी प्रकार के शर्ट मनी, क्विक प्रॉफिट से दूर रहे. अन्यथा आज का लाभ हानि के रूप में परिवर्तित होगा. सेफ इन्वेस्टमेंट करें, साथ ही सेविंग्स और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान दें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन: लव लाइफ में आज भ्रम और उलझन की स्थिति बनी रह सकती है. आप अपनी बात खुलकर कहें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है. पार्टनर की बातों को समझना होगा. किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. रिश्तो में शक करने से आज बड़ी क्लेश हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. जीवन साथी को आज आपके केयर और सपोर्ट की आवश्यकता होगी. पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय साथ मिलकर कर सकते हैं. परिवार और बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान करें. एक दूसरे का सहयोग करें.

Lucky Number / शुभ अंक: 8

Lucky Color / शुभ रंग: सुनहरा 

आज का उपाय: आज नारियल या नारियल से बनी कोई चीज किसी विकलांग या कुष्ठ रोगी को खिलाएं.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com