विज्ञापन

Numerology Prediction 6: किसी सरकारी कार्य में आपकी मेहनत से होगी प्रगति!

आज के दिन का अंक 1 और मूलांक 6 यानी शुक्र और सूर्य की ऊर्जा के साथ आज आपको प्रोफेशन और रिश्तों के बीच संतुलन बनाना होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: किसी सरकारी कार्य में आपकी मेहनत से होगी प्रगति!
मूलांक 6: करियर और रिश्तों में बनाए रखें संतुलन

Personality Number 6 / मूलांक 6: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपको जिम्मेदारियां को बेहतर समझना होगा. कंफर्ट जोन के साथ-साथ कार्य के प्रति संवेदनशीलता रखनी होगी. आज आप अपने आकर्षण से लोगों को अपने साथ जोड़ सकेंगे.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर: आज आपका व्यक्तित्व काफी शानदार रहेगा. लोग आपसे आकर्षित होकर आपके साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति आपकी जिम्मेदारी और बेहतर संबंध आपको और ज्यादा मजबूत बनाएंगे. अथॉरिटी के लोगों के द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. अनुशासन के साथ आज आप अपने लक्ष्य की ओर चलते जाओ. व्यवसाय में आपके ब्रांड प्रमोशन से आपको लाभ होगा. नए क्लाइंट्स के साथ आपके महत्वपूर्ण संबंध बनेंगे. आपके आकर्षक व्यक्तित्व से व्यावसायिक लाभ होगा. पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे. पार्टनरशिप का व्यवसाय आज अच्छे परिणाम देगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. बड़े लाभ मिल सकते हैं. फाइनेंशियल मैटर में आज आपको ध्यान रखना होगा. इनकम के साथ-साथ लग्जरियस और कंफर्ट पर आपका धन खर्च हो सकता है. धन लाभ के आज कई अवसर प्राप्त होंगे. पहले से किए गए निवेश और इंश्योरेंस पॉलिसी से आज रिटर्न मिल सकता है. अनावश्यक खर्च और दिखावे के लिए खरीदारी करने से बचना होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: आज आपकी फीलिंग्स काफी गहरी हो सकती है. पार्टनर के साथ रिश्ते में लगाव बढ़ेगा. आज आपको अपने प्यार को खुलकर व्यक्त करना होगा. इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे. अपने पार्टनर के साथ कहीं पार्टी या डिनर प्लान करें, इससे आपके बीच रोमांस बढ़ेगा साथ ही संबंधों में विश्वसनीयता में वृद्धि होगी. सिंगल जातकों की नई प्रेम कहानी या वैवाहिक जीवन की बातचीत शुरू हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ प्रेम और लागब बढ़ेगा. ओपन कम्युनिकेशन से आपके रिश्तों में मजबूती आएगी. अपनी समस्याओं को अपने पार्टनर के साथ शेयर करें. पार्टनर के सपोर्ट से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा  किसी मांगलिक का आयोजन के लिए प्लानिंग हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक: 2
Lucky Color / शुभ रंग: बेबी पिंक 

आज का उपाय: आज शिवलिंग का अभिषेक गाय के शुद्ध देसी घी से करें. उसके पश्चात साबुत सफेद चावल अंजुल भरकर चढ़ाएं.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com