विज्ञापन

जो रूट का तहलका, टेस्ट में 14 हजार रन पूरे, 149 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर ने 171 टेस्ट की 279 पारियों में 14 हजार रनों के आंकड़े को छूआ था. जबकि जो रूट को इसके लिए 302 पारियां लगीं.

जो रूट का तहलका, टेस्ट में 14 हजार रन पूरे, 149 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज
Joe Root only second player after Sachin Tendulkar to crosses 14,000 Test runs

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रनों के आंकड़े को पार कर लिया है. रूट, टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं. रूट ने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन हासिल किया. बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में इंग्लैंड की कमान संभाल रहे रूट को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 165 मैचों की 302 पारियां लगी हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर को 14 हजार टेस्ट रनों तक पहुंचने के लिए 171 मैचों की 279 पारियां लगीं थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार में 46 रन बनाकर आउट हुए, रूट को दूसरी पारी में इस आंकड़े को छूने के लिए केवल दो रन चाहिए थे. 

अब नजरें सचिन के महारिकॉर्ड पर

टेस्ट क्रिकेट के सर्वाकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार रूट का टेस्ट में औसत  50.77 का है.  2012 में भारत के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से टेस्ट मैचों में उन्होंने 66 हाफ सेंचुरी और 41 सेंचुरी बनाई हैं. इसके साथ ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड के फासले को और घटा दिया है. सचिन ने टेस्ट में 200 मैचों की 329 पारियों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक, रूट के नाम टेस्ट में 14073 रन हैं. सचिन को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें अब 1849 रन और चाहिए.

इंग्लैंड को चाहिए 281, न्यूजीलैंड को 5 विकेट

बात अगर केनिंग्टन ओवल में हो रहे मुकाबले की करें तो, मैच के आखिरी दिन जहां इंग्लैंड को जीत के लिए 281 रन बनाने हैं, तो वहीं न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5 विकेट चाहिए. जीत के लिए 463 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड चौथे दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 182 रन बना सकी है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 391 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 100 रन बनाए, जबकि टॉम ब्लंडेल ने 51 रन की पारी खेली. इनके अलावा डेरिल मिचेल ने 44 रन और काइल जेमीसन ने 41 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 291 रन पर सिमट गई. इस पारी में एमिलियो ने सर्वाधिक 53 रन बनाए. अर्धशतक जड़ने वालों में मैथ्यू फिशर (नाबाद 50) भी शामिल रहे. कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले. न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त थी. इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 362 रन बनाए. इस पारी में हेनरी निकोल्स ने 121 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र (76) और डेरिल मिचेल (68) ने अर्धशतक लगाए.

जीत के लिए 463 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने 40 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद हैरी ब्रूक ने कप्तान जो रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. ब्रूक 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रूट ने जेम्स रेव (15) के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जुटाए. दिन की समाप्ति तक रूट 8 चौकों के साथ 75 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 115 रन से अपने नाम किया था. अब न्यूजीलैंड के पास बराबरी का शानदार मौका है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट: सूत्र

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा की वेरी-वेरी स्पेशल क्लब में एंट्री, 52 सालों के इतिहास में तीसरी बार हुआ ऐसा

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com