विज्ञापन

Numerology Prediction 8: आपके प्रयासों से स्लो प्रोसेस प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकते हैं!

आज के दिन का अंक है 1 है और मूलांक 8. शनि और सूर्य की ऊर्जा धैर्य के साथ व्यवहारिक प्रयासों को करने के लिए आपको मजबूत करेगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: आपके प्रयासों से स्लो प्रोसेस प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकते हैं!
मूलांक 8: धैर्य और मेहनत से मिलेगी सफलता

Personality Number 8 / मूलांक 8: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज के दिन की ऊर्जा आपको जिम्मेदारियां का अहसास कराएगी. आपको अनुशासन में रहकर मेहनत के साथ लगातार किसी कार्य के लिए प्रयास करने होंगे.आज की प्रगति धीमी लेकिन स्थायी होगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर: ऑफिस में आपको आज अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. आपको अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा. धीमी प्रगति से परेशान नहीं होना है. आपकी मेहनत और जिम्मेदारी से वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको लीड करने का मौका मिल सकता है. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन या ट्रांसफर का योग बन रहा है. व्यवसाय में आज आपको अपनी प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ना है. कोई भी बड़ा कमिटमेंट जल्दबाजी में नहीं करना है.आज आपको लेनदेन एवं कागजों पर ध्यान देना होगा. व्यवसाय में आज अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार में शालीनता रखें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति साधारण रह सकती है. बार-बार दिन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. प्रयास करें कि आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखा जाए. आपके लगातार प्रयासों से धीरे-धीरे स्थिति मजबूत हो सकती है. आपका फोकस आज सेविंग्स पर होना चाहिए. पुराने कर्ज में आज आपको राहत मिल सकती है. कोई नया कर्ज ना लें एवं अनावश्यक खर्च तथा खरीदारी में संयम रखें. कोई भी बड़ा फाइनेंशियल कमिटमेंट करने से पहले उसकी संपूर्ण जानकारी के पश्चात ही निर्णय करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेगी. एक दूसरे के प्रति गंभीरता बढ़ेगी और भरोसा करना होगा. काम का प्रेशर अधिक रहेगा. इसलिए आप अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ व्यक्त नहीं कर पाएंगे. लेकिन आपको आज संबंधों में ईमानदारी रखनी होगी. पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करना होगा. आज अपनी फिलिंग्स को एक्सप्रेस करें. वैवाहिक जीवन में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है. पार्टनर का सहयोग आपके रिश्ते को बेहतर करेगा. पार्टनर के द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा. पारिवारिक मामलों में बातचीत करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखें.

Lucky Number / शुभ अंक: 6

Lucky Color / शुभ रंग: काला 

आज का उपाय: आज 7 काले कुत्तों को कच्चा दूध और बिस्किट खिलाएं.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com