विज्ञापन
19 minutes ago

NEET UG 2026 Re-Exam Live : कल यानी 21 जून को आयोजित होने जा रहा है. मई में हुए पेपर लीक के आरोपों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा परीक्षा करा रही है.इस री-एग्जाम में देश-विदेश के 5,500 से अधिक केंद्रों पर 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं. परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार NTA और प्रशासन बेहद सतर्क हैं. परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इतना ही नहीं, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के संदिग्ध फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मेडिकल कॉलेजों के छात्रों की 20 और 21 जून की छुट्टियां तक रद्द कर दी हैं. इसके अलावा टेलीग्राम तक को बैन कर दिया गया है. बता दें कि परीक्षा कल दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए बेहद कड़े ड्रेस कोड और एंट्री नियम जारी किए गए हैं.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : कितने बजे ले कितने बजे तक होगी परीक्षा

परीक्षा की तारीख और समय: 21 जून 2026, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 PM तक (कुल 195 मिनट). परीक्षा की तारीख और समय: 21 जून 2026, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 PM तक (कुल 195 मिनट). वहीं PwD/PwBD अभ्यर्थियों 6 बजकर 20 मिनट तक का दिया जाएगा समय.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : डायबिटीज स्टूडेंट्स क्या ले जाने की है परमिशन

NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं. वहीं, डायबिटिक स्टूडेंट्स को शुगर टैबलेट, केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की परमिशन होगी.

पेपर ले जा रही गाड़ियों की होगी GPS ट्रैकिंग

 प्रश्नपत्र ले जाने वाले वाहनों की पल-पल की लोकेशन ट्रैक होगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि गाड़ियां तय रास्ते से ही जा रही हैं और बीच में कहीं बिना वजह रुक नहीं रही हैं.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : नीट री-एग्जाम के लिए उत्तराखंड के छात्रों को फ्री बस सेवा

नीट (यूजी)-2026 की री एग्जाम  में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी. उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 02 दिन पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति के 02 दिन बाद तक मान्य होगी.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा ?

 आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस ड्रिल में प्रश्नपत्र प्राप्त करने, उन्हें सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित रखने की कड़ियों को परखा जाएगा. इसके साथ ही केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, बायोमेट्रिक सत्यापन और उन्हें परीक्षा कक्ष तक सीट पर बैठाने की पूरी प्रक्रिया का लाइव अभ्यास किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी चूक की गुंजाइश न रहे. 

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : 11 बजे से 1:30 बजे के बीच पहुंच जाएं सेंटर, इसके बाद नहीं मिलेगी एंट्री

कल 551 शहर के 5हजार से ज्यादा सेंटर्स पर परीक्षा होनी है. इसके लिए 2000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. यह परीक्षा कल 2 बजे से 5:15 तक होगी. ऐसे में छात्रों को एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार 11 बजे से 1:30 बजे के बीच सेंटर पहुंच जाना है. डेढ़ बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : क्या पहनकर जाना है और क्या है बैन

जो छात्र कोई धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब या अपनी आस्था से जुड़ी चीजें पहनते हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत होगी. हालांकि, ऐसे छात्रों को तय समय से काफी पहले सेंटर पहुंचना होगा ताकि उनकी अच्छे से चेकिंग (Frisking) हो सके.  

 परीक्षा के लिए हल्के कपड़े सबसे अच्छे माने गए हैं. लेकिन जरूरत पड़ने पर छात्र पूरी बाजू (Full-sleeve) के कपड़े या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं. इसके लिए भी आपको सेंटर पर जल्दी रिपोर्ट करना होगा.  

 सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के भीतर पारदर्शी पानी की बोतल (transparent water bottles) ले जाने की अनुमति है.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे साधारण चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनकर ही आएं. हाई-हील्स पहनने वाले छात्रों की अलग से और ज्यादा चेकिंग की जा सकती है.  

क्या ले जाना है बैन

परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है. इसके अलावा धातु (Metal) की चीजें, बड़े बकल वाले बेल्ट, भारी ज्वेलरी और एक्सेसरीज पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी.  

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : NTA की सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर

अफवाहों और पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए एक हाईलेवल मॉनिटरिंग सेंटर बनाया है, जो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रखेगा. इसके साथ ही देश की तमाम जांच एजेंसियां, जिला प्रशासन और केंद्र व राज्य सरकारों के बड़े अधिकारी भी इस पूरी परीक्षा पर सीधा कंट्रोल रखेंगे.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : 5000+ केंद्रों पर एनटीए रखेगा CCTV से सीधी नजर

इस बार नीट परीक्षा को लेकर तीन लेयर सिक्योरिटी  (Three-Tier Security) इंतजाम किए गए हैं. इस बार प्रश्नपत्र (Question Papers) और उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) को लाने-ले जाने और सुरक्षित रखने की पूरी जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स को सौंपी गई है. यही नहीं देश के 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस NTA के पास रहेगा.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : सुबह 9 बजे से शुरू है मॉक ड्रिल

नीट परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए आज सुबह 9 बजे से मॉक ड्रिल शुरू हो गई है, जो रात तक चलेगी. NTA ने सभी एग्जाम सेंटर्स को पहले ही अपने हैंडओवर में ले लिया है. इस मॉक ड्रिल में देशभर के करीब 2.5 लाख सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com