- ब्रेड पकौड़ा एक लोकप्रिय स्नैक है.
- इसे कई अलग तरह से बनाया जा सकता है.
- इसे आलू या पनीर की मसालेदार स्टफिंग के साथ भी तैयार कर सकते हैं.
जैसाकि हम सभी जानते हैं मानसून ने दस्तक दे दी है और यही वह समय होता है जब एक गरमागरम समोसे और पकौड़े खाने का मजा बढ़ा देते हैं. शायद ही कोई हो जिसे बारिश के दौरान क्रिस्पी और मजेदार खाना अच्छा न लगता हो और अगर आप हमारी तरह बिग टाइम फूडी हैं तो एक स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा आपकी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए काफी है. अब जब बात ब्रेड पकौड़े की हो रही है तो हम आपको बता दें कि ब्रेड के स्लाइस को काटकर बेसन के बैटर में कोट करने के बाद डीप फ्राई किया जाता है. ब्रेड पकौड़े के आप हरी चटनी, केचप या आलू की सब्जी के साथ भी पेयर कर सकते हैं.
रेगुलर चिकन करी खाकर हो गए हैं बोर तो आजमाएं चिकन मशरूम मसाला
ब्रेड पकौड़ा एक लोकप्रिय स्नैक है और इसे कई अलग तरह से बनाया जा सकता है. प्लेन ब्रेड पकौड़ा रेसिपी से लेकर आप इसे आलू या पनीर की मसालेदार स्टफिंग के साथ भी तैयार कर सकते हैं. वहीं जिन लोगों का ब्रेड पकौड़ा फेवरेट है हम आज उनके लिए ब्रेड पकौड़ा बनाने की नई रेसिपी लेकर आए है और इस रेसिपी को यूट्यूबर शेफ रेशू ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. इस ब्रेड पकौड़े को प्याज के ट्विस्ट के साथ तैयार किया गया है, जो इसकी बाहरी परत में एक्ट्रा क्रंच जोड़ने का काम करता है. साथ ही इस रेसिपी को आप सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही तैयार कर सकते हैं. तो बिना किसी देरी के जानते है इसकी रेसिपी:
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे बनाएं प्याज का ब्रेड पकौड़ा
1. एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च, कुटा हुआ जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें.
2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को मिलाते हुए एक बैटर बना लें.
3. बैटर को अच्छी तरह फेंट लें जिससे की वह फूल जाए और पकौड़े नरम बनें.
4. अब इसमें स्लाइस प्याज डालकर मिक्स करें.
5. एक ब्रेड स्लाइस में चार त्रिकोण आकार के टुकड़े करें.
6. कढ़ाही में तेल गरम करें. ब्रेड के हर स्लाइस को उठाकर बैटर में कोट करें और तेल में डीप फ्राई करें.
7. ब्रेड पकौड़ों को दोनों तरफ से पलटते हुए अच्छी तरह फ्राई कर लें.
8. मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम ब्रेड पकौड़ों का मजा लें.
Lauki Ki Kheer: घर पर मिनटों में बनाएं यह स्वादिष्ट लौकी की खीर- Video Inside
प्याज का ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए पूरी वीडियो देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं