विज्ञापन

घर में ब्रेड नहीं? बिना ब्रेड बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा, नोट करें रेसिपी

कई बार शाम की चाय के साथ ब्रेड पकौड़ा खाने का मन करता है, लेकिन ब्रेड न होने की वजह से मन को मारना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा, नोट करें बिना ब्रेड वाला ब्रेड पकौड़ा रेसिपी.

घर में ब्रेड नहीं? बिना ब्रेड बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा, नोट करें रेसिपी
घर पर ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाते हैं?
NDTV

अगर घर में ब्रेड नहीं है और ब्रेड पकौड़ा खाने का मन कर रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आपको घर पर ब्रेड पकोड़े का मजा उठाने के लिए नरेआद की जरूर नहीं पड़ेगी. आप सिर्फ सूजी, आलू और बेसन की मदद से बिल्कुल ब्रेड पकौड़े जैसा स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि ब्रेड न इस्तेमाल होने के बाद भी इसका स्वाद और टेक्सचर काफी हद तक ब्रेड पकौड़े जैसा ही लगता है.

हाल ही में डिजिटल क्रिएटर @Cooking With Chef Ashok ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी स्टेप-बाय-स्टेप शेयर की है.

यहां देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है, 

ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाया जाता है? | Bread Pakoda Kaise Banaye

सामग्री:

आलू की स्टफिंग के लिए

  • आलू (5-6 उबले हुए)
  • तेल (2 बड़े चम्मच)
  • प्याज (1 छोटा बारीक कटा हुआ)
  • नमक (½ चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (½ चम्मच)
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (½ चम्मच)
  • धनिया पाउडर (½ चम्मच)
  • जीरा पाउडर (½ चम्मच)
  • कसूरी मेथी (½ चम्मच)

बेसन बैटर के लिए

  • बेसन (2 कप)
  • नमक (½ चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (थोड़ा सा)
  • लाल मिर्च पाउडर (½ चम्मच)
  • अजवाइन (½ चम्मच)
  • कसूरी मेथी (थोड़ी)
  • पानी (लगभग 2 कप)
  • बेकिंग पाउडर (¼ चम्मच)

सूजी ब्रेड तैयार करने के लिए

  • सूजी (1 कप)
  • दही (½ कप)
  • पानी (1 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • बेकिंग पाउडर (½ चम्मच)

तलने के लिए

  • तेल

बनाने का आसान तरीका क्या है?

स्टेप 1: आलू की स्टफिंग तैयार करें

  1. उबले हुए आलू को हाथों से हल्का मैश कर लें.
  2. कड़ाही में तेल गर्म करें और प्याज डालकर 1 से 2 मिनट भून लें.
  3. अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और कसूरी मेथी डालें.
  4. मसालों को 30-40 सेकंड तक भूनें.
  5. मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  6. 2 से 3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.

स्टेप 2: बेसन का बैटर बनाएं

  1. एक बाउल में बेसन लें.
  2. नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और कसूरी मेथी डालें.
  3. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें.
  4. बैटर को 2-3 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें.
  5. आखिर में बेकिंग पाउडर डालकर मिला दें.

स्टेप 3: सूजी की ब्रेड तैयार करे

  1. सूजी में नमक, दही और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं.
  2. इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. 5 मिनट बाद बैटर को अच्छी तरह फेंटें.
  4. बेकिंग पाउडर डालकर मिला लें.
  5. नॉन-स्टिक पैन पर हल्का तेल लगाकर बैटर डालकर पतला फैला दें.
  6. ढककर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्प होने तक पकाएं.
  7. इसी तरह 2 से 3 शीट तैयार कर लें. 

स्टेप 4: ब्रेड पकौड़ा तैयार करें

  1. तैयार सूजी शीट के किनारे काटकर चौकोर आकार दें.
  2. एक शीट पर आलू की स्टफिंग फैलाएं.
  3. दूसरी शीट से ढक दें.
  4. इसे बीच से काटकर दो हिस्से बना लें.

स्टेप 5: पकौड़ों को फ्राई करें

  1. तैयार टुकड़ों को बेसन के बैटर में डुबोएं.
  2. पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

इसे भी पढ़ें: Baby's First Food Guide: 6 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bread Pakoda Recipe, Bread Pakoda, Pakoda Recipe, Bread Pakoda Recipes, How To Make Bread Pakoda At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com