- परांठे की ढेरों वैराइटी देखने को मिलती है.
- ज्यादातर परांठों का आकार तो अलग होता ही और स्वाद भी.
- परांठे बनाने के लिए देसी घी और तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है.
भारत में परांठे की ढेरों वैराइटी देखने को मिलती है. नॉर्थ से लेकर साउथ, ईस्ट से लेकर वेस्ट तक हमने कई अलग प्रकार के परांठे देखें होंगे जिनमें से कई परांठों के नाम आपको ध्यान भी नहीं होंगे. ज्यादातर परांठों का आकार तो अलग होता ही और स्वाद भी. हालांकि, परांठे बनाने के लिए देसी घी और तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है. परांठे की खास बात यह होती है कि हम इसे किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं. परांठे को विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है. भरवां परांठों की बात करें तो यह अपने आप में पूर्ण होते हैं जिनका मजा हम चटनी, रायते या फिर अचार के साथ कभी भी ले सकते हैं. सर्दी का मौसम ऐसा होता है जब हम चाहकर भी खुद को परांठे खाने से रोक नहीं पाते हैं. देसी घी में सिका स्वादिष्ट आपका मनपसंद आलू का परांठा हो या फिर अन्य किसी सब्जी का परांठा इस मौसम में खाने काफी मजेदार लगते हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने ऐसे ही अनगिनत लजीज परांठों की एक लिस्ट तैयार की हैं. जिनका मजा आप कभी भी ले सकते हैं. तो चलिए डालते हैं एक नजर इन खास परांठा रेसिपीज पर:
यहां देखें 11 बेहतरीन परांठों की रेसिपीज (11 Best Parantha Recipes):
1. खोया खुरचन परांठा
यह एक अनोखा परांठा है जिसे खोया, केसर, चीनी, इलायची से तैयार किया गया है. यह खाने में मीठा होता है जिसे आप घर पर होने वाली दावत में सर्व कर सकते हैं. अगर आप नया स्वाद चखने के मूड में हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
2. मक्की का आलू वाला परांठा
मक्की की रोटी और मक्की का आलू परांठा एक बहुत ही पॉपुलर पंजाबी रेसिपी है. मक्की का आटा एक तो ग्लूटन फ्री होता है और सर्दी के मौसम में यह खूब खाया जाता है. आम आलू परांठे से इसका स्वाद थोड़ा अलग लगता है.
3. अचार का परांठा
इस परांठे को आप बिना किसी झंझट के मिनटों में बना सकते हैं. अचार का परांठा स्पाइसी चटपटा और बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे आप अपनी पसंद की किसी भी चीज के साथ खा सकते है. बस थोड़ा सा अचार का मसाला रोटी में लगाकर इसे सेक लें आपका परांठा तैयार है.
4. लच्छा परांठा
उत्तर भारत में लच्छा परांठा बहुत ही लोकप्रिय है जिसे अक्सर पार्टी में कढ़ाही पनीर और दाल मक्खनी के साथ सर्व किया जा सकता है. अगली बार घर पर होने वाली डिनर पार्टी के लिए आप भी इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं.
5. तवा परांठा
भूख लगने पर आप झटपट इस परांठे को तैयार कर सकते हैं. तवा परांठे की यह रेसिपी काफी आसान है जिसे चिली फलेक्स और मटर के साथ बनाया जाता है. मगर इस परांठे को बनाने के लिए तवे का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि इसे कड़ाही में फ्राई किया गया है.
6. गार्लिक परांठा
यह एक बहुत ही स्वादिष्ट परांठा है जिसे आप लंच या डिनर कभी भी बना सकते हैं. आटे में दही और लहसुन मिलाकर आटा गूंथे और इससे अपने डिनर के लिए एक परफेक्ट गर्मागर्म परांठे तैयार कर सकते हैं.
7. प्याज(कलौंजी)का परांठा
प्याज के बीज यानि के कलौंजी से बनने वाला यह परांठा आपको जरूर पसंद आएगा. यह परांठा उस समय के लिए भी अच्छा है जब आप कुछ आसान और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं. इसे आप किसी भी इंडियन सब्जी, अचार या फिर रायते के साथ भी खा सकते हैं.
8. मेथी परांठा
मेथी सर्दियों में उपलब्ध होती है और सर्दी के मौसम में मेथी परांठा खाने का मजा बहुत ही आता है. बेसन, गेंहू का आटा, नमक और मेथी को मिलाकर गूंथा जाता है जिसके बाद इसके पराठे बनाएं जाते हैं. मेथी परांठा पौष्टिक भरा होता है, बच्चों को हेल्दी खिलाने के लिए भी यह अच्छा विकल्प है.
9. मुगलई परांठा
मुगलई परांठा जो काफी लोकप्रिय तो है ही और बहुत से लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. यह एक पॉपुलर बंगाली स्ट्रीट फूड है, जोकि पश्चिम बंगाल, इंडिया और बांग्लादेश में खूब लोकप्रिय है. मुगलई परांठे को आप अचार, दही या फिर सूखी सब्जी के साथ भी सर्व किया जा सकता है.
10. वर्की परांठा
आलू या गोभी का परांठा तो सभी का फेवरेट होता है. मगर आज हम आज आपको वर्की परांठे की रेसिपी बताने जा रहे है, जो खाने में क्रिस्पी होता है. इसे बनाते वक्त इसमें सूजी मिलाई जाती जिसकी वजह से यह क्रिस्पी बनता है. वर्की परांठा गर्मा-गर्म किसी भी सब्जी या दाल के साथ परोस सकते हैं.
11. पत्तागोभी स्टफ्ड परांठा
पत्तागोभी स्टफ्ड परांठा इतना टेस्टी होता है कि इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. आम परांठे की तरह ही आटा गूंथने के बाद इसमें पत्तागोभी स्टफिंग भरी जाती है. तैयार की गई फीलिंग में स्वादानुसार मसाले मिलाएं जाते है और परांठे भरके उसे सेंका जाता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान
क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला
Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं