विज्ञापन

Gulab Jamun Paratha Recipe: कुछ मीठा और खास बनाना है? 45 मिनट में तैयार करें ये यूनिक डिश

Gulab Jamun Paratha Dish Recipe: अगर आपका मन कुछ अलग और खास खाने का है, तो इस बार साधारण पराठे की जगह ट्राई करें गुलाब जामुन पराठा. यह डिश सुनने में जितनी अनोखी लगती है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है.

Gulab Jamun Paratha Recipe: कुछ मीठा और खास बनाना है? 45 मिनट में तैयार करें ये यूनिक डिश
Gulab Jamun Paratha
AI

Gulab Jamun Paratha Dish Recipe: अगर आपका मन कुछ अलग और खास खाने का है, तो इस बार साधारण पराठे की जगह ट्राई करें गुलाब जामुन पराठा. यह डिश सुनने में जितनी अनोखी लगती है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है. गुलाब जामुन पराठा एक फ्यूजन रेसिपी है, जिसमें मिठाई और पराठे का अनोखा मेल है. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. अगर घर में गुलाब जामुन बच जाएं, तो यह उन्हें इस्तेमाल करने का शानदार तरीका है.

गुलाब जामुन पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients For Making Gulab Jamun Paratha)

  • 4 गुलाब जामुन
  • 2 कप गेहूं का आटा
  •  6-8 बादाम (बारीक कटे हुए)
  • 10-12 पिस्ता (कटे हुए)
  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  •  घी (जरूरत के अनुसार)
  • दूध (सर्व करने के लिए)

यह भी पढ़ें: Chocolate Gulab Jamun Recipe: बार-बार एक ही टाइप की मिठाई खा के हो गए हैं बोर, ट्राइ करें ये ट्रेंडिंग फ्यूजन मिठाई

कैसे बनाएं गुलाब जामुन पराठा? (How To Make Gulab Jamun Paratha)

  1. सबसे पहले गुलाब जामुन को अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर मिलाकर मीठा मिश्रण तैयार करें. दूसरी तरफ आटे को गूंथकर छोटे-छोटे गोले बना लें.
  2. अब एक लोई को बेलें, उस पर थोड़ा घी लगाएं और बीच में तैयार स्टफिंग रखें. किनारों को बंद करके दोबारा हल्के हाथों से बेल लें.
  3. तवे को गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें. चाहें तो घी लगाकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं.

पराठा बेलते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले. साथ ही मीडियम आंच पर ही पकाएं ताकि यह अंदर तक अच्छे से सिके.

कैसे करें सर्व?

तैयार पराठे को टुकड़ों में काटें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. इसे गरम दूध के साथ सर्व करें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा. अगर आप कुछ नया और मीठा ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर बनाएं. 

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com