मोरिंगा पनीर स्टफ्ड पराठा
NDTV
मोरिंगा, जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है, विटामिन ए, सी और बी6 के साथ कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. कई लोग इसका पाउडर पानी में डालकर पीते हैं, तो कुछ इसे सब्जी या दाल में मिलाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके पराठे खाए हैं? अगर इस पराठे में पनीर भी मिला दिया जाए, तो स्वाद के साथ शरीर को भी कई फायदे मिल सकते हैं.

सामग्री:
- गेहूं का आटा (1 कप)
- ताजी सहजन की पत्तियां (1/4 कप)
- कद्दूकस किया हुआ पनीर (आधा कप)
- बारीक कटी हरी मिर्च (1)
- अजवाइन (आधा छोटा चम्मच)
- हल्दी (1/4 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वाद के हिसाब से)
- तेल या घी (1 से 2 छोटा चम्मच)
- गूंथने के लिए पानी
- सेंकने के लिए घी या तेल
बनाने का तरीका
- सहजन की पत्तियों को 2 से 3 बार पानी से धो लें और फिर छोटा-छोटा काट लें.
- एक परात में आटा निकालें. उसमें कटी पत्तियां, पनीर, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी और नमक डाल दें.
- ऊपर से थोड़ा सा तेल या घी डालकर सबको हाथ से मिक्स कर लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को नरम गूंथ लें.
- गूंथने के बाद 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, इससे पराठे नरम बनेंगे और बेलने में आसानी होगी.
- आटे से छोटी लोइयां बना लें. सूखा आटा लगाकर गोल पराठा बेल लें, बहुत ज्यादा पतला न करें.
- तवा गरम करें. पराठा डालें, 30 सेकंड में एक साइड हल्की सिक जाए तो पलट दें.
- अब तेल या घी लगाएं और दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेक लें.
- तैयार पराठे को दही, अचार या चटनी के साथ गरम ही परोसें.
- ये सुबह के नाश्ते के साथ-साथ टिफिन के लिए भी अच्छा रहेगा.
इसे भी पढ़ें: पैकेट वाले दूध पर मलाई नहीं जम रही? '156' वाला तरीका अपनाओ, डिब्बा भर-भर के निकलेगी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Moringa, Moringa Paneer Paratha Recipe, Paneer, Moringa Parantha, Food