- भारत में कोफ्ता करी काफी लोकप्रिय है.
- कोफ्ता करी एक ग्रेवी वाली डिश है.
- इसे गुजराती में दबका कहा जाता है.
भारत में कोफ्ता करी काफी लोकप्रिय है जिसे विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है. कोफ्ता करी एक ग्रेवी वाली डिश है जिसे आप लौकी, गोभी, आलू और पनीर से बनाया जाता है. यह एक डिश है जिसे आप लंच या डिनर पार्टी के लिए बना सकते हैं. यह एक ऐसी डिश है जो कभी भी आपको निराश नहीं करेगी. लेकिन आज हम आपके लिए कोफ्ता करी की नई रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे लेफ्टओवर राइस से बनाया गया है. इस कोफ्ता करी को मुंबई बेस्ड यूट्यूबर अल्पा मोदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुक विद अल्पा पर पोस्ट किया है.
इसे गुजराती में दबका कहा जाता है, इसे बनाना काफी आसान है. लेफ्टओवर राइस कोफ्ता करी को बनाने की विधि दो चरणों में पूरी होती है. लेकिन, अन्य कोफ्ता करी रेसिपी से थोड़ी अलग है. बाकी कोफ्ता करी की तरह इस रेसिपी में कोफ्तों को फ्राई नहीं किया जाता बल्कि कोफ्ते बनाकर सीधा ग्रेवी में डाले जाते हैं. इस रेसिपी में कोफ्ते ग्रेवी मेें ही पकाए जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन्हें बनाने के लिए आपको जरूरत होती है बचे हुए चावल, बेसन, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और दही की. इनसे कोफ्ते बनाएं जाते हैं. सबसे पहले दही, पानी, मसाले डालकर घोल तैयार कर लें. अब एक कड़ाही मेें तेल गर्म करें और इसमें राई डालें, इसके बाद इसमें तैयार किए गए घोल को डालें. थोड़ी देर ग्रेवी को पकने दें, इसमें उबाल आने के बाद कोफ्ते डालें और इन्हें पूरी तरह पकने दें. जब यह पककर तैयार हो जाएं तो करी को एक बाउल में निकाल लें. इसे नान रोटी या परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं.
यहां देखें लेफ्टओवर राइस कोफ्ता करी रेसिपी
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
अगर आप भी ट्राई करना चाहते हैं कुछ यूनिक, तो दो चीजों से बनी इस रेसिपी को करें ट्राई
Seeds For Health: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक, जानें सीड्स खाने के बेहतरीन फायदे!
6 Best Chinese Recipe : चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई ये 6 मजेदार रेसिपीज
घर पर एक बार जरूर ट्राई करें यूनिट सेव पूरी टोस्ट सैंडविच Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं