विज्ञापन

यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका भट्ट को डॉगी के बाउल में पानी पिलाया, लोग बोले- व्यूज के लिए कुछ भी करोगे

मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपने नए व्लॉग में पत्नी अवंतिका को पालतू कुत्ते के कटोरे से पानी पीने का अजीब टास्क दिया, जिसे पूरा करने पर सोशल मीडिया पर भारी विवाद छिड़ गया है.

यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका भट्ट को डॉगी के बाउल में पानी पिलाया, लोग बोले- व्यूज के लिए कुछ भी करोगे
पत्नी को डॉग बाउल से पानी पिलाने पर घिरे सौरव जोशी.
Social

Viral video: मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी अपने नए Vlog के कारण सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं. व्लॉग में उन्होंने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को पालतू कुत्ते 'ओरियो' के कटोरे से पानी पीने का चैलेंज दिया. अवंतिका के इनकार करने पर सौरव ने पानी साफ होने का दावा कर उन्हें एक घूंट पीने पर मना लिया. आखिरकार अवंतिका ने यह चैलेंज पूरा किया. इस हरकत पर दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने व्यूज के लिए इसे बेहद अपमानजनक और घटिया हरकत बताया है. दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी.

ट्रुथ एंड डेयर गेम में मिला चैलेंज

यूटयूबर अपनी फैमिली के साथ ट्रुथ एंड डेयर गेम खेल रहे थे. खेल-खेल में सौरव ने अवंतिका के सामने यह शर्त रख दी. अवंतिका ने पहले तो साफ मना कर दिया, लेकिन सौरव पीछे पड़ गए और कहने लगे कि पूरा नहीं तो कम से कम एक घूंट ही पी लो. सौरव खुद कुत्ते का वो कटोरा उठाकर अवंतिका के पास ले आए और भरोसा दिलाया कि पानी अभी बदला है और बिल्कुल साफ है. हिचकिचाहट के बाद आखिरकार अवंतिका ने वो पानी पी ही लिया. 

वीडियो देखने के बाद फैंस हुए नाराज

सौरव ने Vlog में बाकी लोगों से भी पूछा कि क्या उन्होंने कुछ गलत कहा. भले ही सौरव के लिए यह सिर्फ एक मजाक या गेम का हिस्सा रहा हो, लेकिन उनके फैंस को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हुई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या व्यूज के लिए कोई इस हद तक गिर सकता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एक यूजर ने लिखा, "भले ही यह स्क्रिप्टेड हो, लेकिन अपनी पत्नी को जानवर के बर्तन से पानी पीने के लिए कहना बेहद अपमानजनक है. इसमें कुछ भी मजेदार नहीं है." वहीं एक अन्य यूजर ने अवंतिका के इस बात को मानने पर हैरानी जताते हुए लिखा, "यह बहुत ज्यादा है. अगर मैं इसकी जगह होती तो पूरा घर सिर पर उठा लेती." तीसरे यूजर ने सौरव को टोकते हुए लिखा, "कुछ व्यूज के लिए कोई ऐसा घटिया टास्क कैसे दे सकता है." बता दें कि सौरव और अवंतिका की शादी नवंबर 2025 में ऋषिकेश में हुई थी.

यह भी पढ़ें | 'ट्रेन में अरेस्ट हो गया हूं, 18 हजार डाल दो'; नए रसोइए ने मालिक को दिया झटका, वीडियो कॉल पर नया स्कैम वायरल

कौन हैं सौरव जोशी?

42 मिलियन (4.2 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ सौरव जोशी भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक हैं. 27 साल के सौरव हाल ही में फिल्म मेकर फराह खान के शो में दिखे थे, जहां उन्होंने हल्द्वानी में अपना आलीशान बंगला दिखाया था. खबरों की मानें तो सौरव यूट्यूब से हर महीने करीब 4 करोड़ रुपये कमाते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें | पिता की जगह भाई को खड़ा देख रो पड़ी बहन, बोली- अब पता चला बेटा होने पर खुशी क्यों मनाते हैं लोग

यह भी पढ़ें | भारत की फर्स्ट एसी ट्रेन में डच यूट्यूबर का सफर, महिला के हाथ का खाना खाकर कहा- 'ये बात हमेशा याद रखूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Joshi Car Collection, Sourav Joshi Age And Education, Sourav Joshi Earning, Sourav Joshi Girlfriend, Sourav Joshi Girlfriend Avantika Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com