विज्ञापन

पिता की जगह भाई को खड़ा देख रो पड़ी बहन, बोली- अब पता चला बेटा होने पर खुशी क्यों मनाते हैं लोग

पुणे की डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी का अपने भाई के लिए एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पिता के बाद भाई को पिता की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाते देख गौरी बेहद भावुक हो गईं.

पिता की जगह भाई को खड़ा देख रो पड़ी बहन, बोली- अब पता चला बेटा होने पर खुशी क्यों मनाते हैं लोग
मायके से विदा होते हुए भाई को पिता की भूमिका में देख भावुक हुई बहन.
Instagram@life.of.gauri

Viral Video: पुणे की सोशल मीडिया क्रिएटर गौरी चौधरी का उत्तराखंड में अपने मायके से विदा होते समय का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिता के निधन के बाद बहन की विदाई की रस्में और उसकी गाड़ी के लिए रास्ता सुगम बनाते भाई को देखकर गौरी ने लिखा कि भाई को पिता की जगह खड़े देखकर समझ आया कि समाज में बेटे के जन्म पर लोग इतनी खुशी क्यों मनाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को बेहद भावुक कर दिया है और यूजर्स कमेंट बॉक्स में भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते और पिता के बाद भाई के दायित्वों की जमकर सराहना कर रहे हैं.

क्या है वीडियो में?

गौरी चौधरी उत्तराखंड में अपने मायके से विदा ले रही थी. तब उन्होंने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है. जिसमें उनका भाई एक उनके पिता के जाने के बाद उनकी कमी महसूस नहीं होने दे रहा है. गौरी ने अपने वीडियो में दिखाया कि उनका भाई मुस्कुराते हुए हाथ हिला रहा है और रास्ते में गाड़ियां हटा रहा है ताकि उनकी कार गली में न फंस जाए. वीडियो में कैप्शन भी डाला है. "भाई को पिता की जगह खड़े देखा तब एहसास हुआ की लोग बेटे के होने पर इतनी खुशी क्यों मनाते हैं." दरअसल वीडियो में गौरी ने भाई को पिता की जिम्मेदारियां निभाते हुए देखा, तो उसे समझ आया कि समाज में बेटे के जन्म पर इतनी खुशी क्यों मनाई जाती है.

वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा, "सबके समझ में नहीं आती ये बात, बाप के बाद भाई ही बाप समान होता है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "आंख में कुछ पानी सा आ गया." एक भाई ने लिखा, "काश अपनी भी ऐसी ही बहन होती." गौरी की बात से सहमत होते हुए एक यूजर ने कहा, "बहुत ही बड़ा सच बोला है आपने."

बहन का सुरक्षा कवच है भाई

बहन के लिए उसका भाई एक ऐसा मजबूत स्तंभ और सुरक्षा कवच होता है जो हर आंधी-तूफान को अपने सीने पर झेल लेता है. पिता के चले जाने के बाद जब दुनिया आंखें दिखाने लगती है, तब भाई सीना तानकर खड़ा हो जाता है और बहन की हर आफत को अपनी ओर मोड़ लेता है. वह भाई ही है जो बहन के जीवन की धूप में साया बनकर हर कदम पर उसका मार्गदर्शन करता है. इस रिश्ते की खूबसूरती यही है कि जब भाई पिता के दायित्वों को अपने कंधों पर उठाता है, तो बहन को अहसास होता है कि उसके सिर पर पिता का हाथ भले न हो, लेकिन भाई की कलाई के रूप में उसका सबसे बड़ा सहारा हमेशा उसके साथ मजबूती से खड़ा है.

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में इंडियन यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये सिर्फ बाहर से मॉडर्न दिखती है'

कौन हैं गौरी चौधरी?

पुणे की रहने वाली डिजिटल क्रिएटर गौरी चौधरी अपने वीडियो और शॉर्ट्स के जरिए सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और प्राचीन इतिहास से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां सुनाती हैं. इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी, यात्राओं और व्यक्तिगत अनुभवों को व्लॉग से शेयर करती हैं.

यह भी पढ़ें | अहमदाबाद में गरबे के बीच अचानक घुसी महिला जासूस, लड़कों के करने लगी फोन चेक, लोग बोले- ये तो धुरंधर है

यह भी पढ़ें | कंजूस कहकर उड़ाया मजाक, गुस्से में आया जैन व्यापारी; अनोखा मंदिर बनाने में लगाया 40 हजार किलो घी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Sister Brother Love, Sister Brother Relation, Trending Videos, Indian Family Values
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com