Viral video: मुंबई और दुबई... दोनों ही अपनी गगनचुंबी इमारतों और तेज रफ्तार जिंदगी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या वाकई ये दोनों शहर एक जैसे हैं? मुंबई की ही रहने वाली फराह जब 15 दिनों के बाद मुंबई से वापस दुबई लौटीं, तो उनका नजरिया ही बदल गया. फराह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दोनों शहरों की कड़वी और मीठी सच्चाई बयां की है, जो आज हर नौकरीपेशा इंसान की कहानी है.
फराह का कहना है कि बाहर से देखने पर मुंबई और दुबई भले ही एक जैसे लगें, लेकिन दोनों के मिजाज में जमीन-आसमान का अंतर है. सबसे बड़ा फर्क है यहां का ट्रैफिक. दुबई में गाड़ियां चलती हैं और लोग रुकते हैं, जबकि मुंबई में एक ही रेड लाइट पर दर्जनों गाड़ियां आपस में भिड़ने को तैयार रहती हैं. जहां दुबई में आपको सुकून की खामोशी मिलती है, वहीं मुंबई की सड़कों पर चौबीसों घंटे हॉर्न का 'बैकग्राउंड म्यूजिक' बजता रहता है.
मुंबई की महंगाई और कमाई का गणित
लेकिन बात सिर्फ शोर-शराबे की नहीं है, जेब पर पड़ने वाले असर की भी है. फराह ने साफ कहा कि मुंबई अब मिडिल क्लास के बजट से बाहर होती जा रही है. महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि इसे 'सस्ता शहर' कहना अब मजाक जैसा लगता है. मुंबई में किराए पर तो उन्होंने कुछ नहीं कहा क्योंकि वहां उनका अपना घर है, लेकिन उनका मानना है कि आज मुंबई में एक बार बाहर निकलने का मतलब है कम से कम 5 से 6 हजार रुपये का फटका लगना.
यह भी पढ़ें : नोएडा में हर साल 10 प्रतिशत बढ़ी 1BHK की कीमत, ओनर बोला- 5 साल बाद मिल रहे लगभग डबल पैसे
सबसे पते की बात जो फराह ने कही, वो है आपकी कमाई. उनका सीधा सुझाव है कि अगर आप दुबई में अच्छा कमा रहे हैं, तो वहीं टिके रहिए. क्योंकि मुंबई में खर्च तो रॉकेट की रफ्तार से बढ़े हैं, लेकिन सैलरी आज भी कछुए की चाल चल रही है.
जाहिर है, अपनी मातृभूमि की याद तो सबको आती है और फराह को भी मुंबई की याद सताती है. लेकिन दुबई की शांत सड़कें, बिना हॉर्न का सफर और जेब को मिलने वाली राहत देखकर उन्हें अपनी वापसी पर कोई मलाल नहीं है.
यह भी पढ़ें : मालिक ने दिया वफादारी का इनाम, सुधर गया ड्राइवर और हाउसमेड का बुढ़ापा, लोगों की भर आई आंखें
यह भी पढ़ें : बचपन से देख नहीं सकती थी बिटिया, 15 स्कूलों ने भी किया रिजेक्ट; लोगों ने मां से कहा- ये कर्मों का फल है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं