WTC Final Ind Vs NZ: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर टेस्ट चैंपियशिप का खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया. काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) को उनकी शानदार गेंदाबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 53 ओवर में 139 रनों का टारगेट दिया था जिसे कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आखिरी दिन जब ट्रेंट बोल्ट ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को आउट किया, तो एक फैन का अचानक चेहरा उतर गया. आईसीसी (ICC) ने वीडियो शेयर कर भारतीय फैन (Indian Fan) को ट्रोल (Troll) किया है, जिस पर भारतीय गुस्सा गए और कमेंट सेक्शन में खूब खरी-खोटी सुनाई. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
आईसीसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया, जहां एक फैन को खुश होते दिखाया. उसके बाद उसके उतरे हुए चेहरे को दिखाया. तीसरी स्लाइड में वीडियो भी शेयर किया. जिस वक्त फैन खुश हो रहा था. उस वक्त क्रीज पर ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर थे और दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन जैसे ही बोल्ट ने रहाणे को आउट किया, तो फैन का चेहरा उतर गया और उसका चेहरा उतर गया.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
आईसीसी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कृप्या इसको आखिरी तक देखें.'
इस पोस्ट से भारतीय फैन्स गुस्सा गए. उन्होंने आईसीसी की खूब आलोचना की. कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इस तस्वीर को मीम मटेरियल बताया.
केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 52 रन बनाए और अंत तक क्रीज में डटे रहे, विलियमसन के अलावा रॉस टेलर ने 47 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. 144 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड ने सबसे बड़ा खिताब जीतकर इतिहास लिख दिया है.
न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कोहली ने न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल में जीत का हकदार बताया और बुधवार को यहां कहा कि यदि उनकी टीम ने दूसरी पारी में 30 से 40 रन अधिक बनाये होते तो परिणाम भिन्न हो सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं