विज्ञापन

VIDEO: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत कब्रिस्तान! जिसे देखने खिंचे चले जाते हैं लोग, चौंका देगी वजह

पहली नजर में ये कोई आलीशान महल या बड़ा सा म्यूजियम जैसा नजर आता है, लेकिन असल में ये एक कब्रिस्तान है. इटली के मिलान में बना ये मॉन्यूमेंटल सेमिट्री अपने आर्किटेक्चर और बेमिसाल खूबसूरती से पल भर में टूरिस्ट का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है.

VIDEO: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत कब्रिस्तान! जिसे देखने खिंचे चले जाते हैं लोग, चौंका देगी वजह
न महल न म्यूजियम, इटली का ये कब्रिस्तान की खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश
istockphoto

World Most Beautiful Cemetery: अक्सर कब्रिस्तान का नाम सुनते ही दिमाग में एक दम शांत, सन्नाटे से भरा और थोड़ा खाली सी जगह की तस्वीर उभरने लगती है, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान भी है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, तो शायद यकीन कर पाना मुश्किल होगा. पहली नजर में देखने पर हर किसी को यही लगेगा कि ये कोई शाही महल, एंसिएंट म्यूजियम या फिर कोई बड़ा सा पुराने जमाने का रेलवे स्टेशन होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: istockphoto

ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे

महल जैसा बड़ा और गजब का आर्किटेक्चर (Stunning Architecture of Monumentale Cemetery Milan)

ये शानदार जगह इटली के मिलान में है, जिसे मॉन्यूमेंटल सेमिट्री (Cimitero Monumentale) के नाम से जाना जाता है. इसकी गजब की नक्काशी और बड़ी सी बिल्डिंग को देखकर यकीनन कोई भी धोखा खा सकता है. इस प्रेमिसेस के बाहर की सड़कें और चौराहे इतने साफ-सुथरे हैं, जिन्हें देखकर लगता ही नहीं कि आप किसी कब्रिस्तान के मुहाने पर खड़े हैं.

सजावट के लिए सजी रहती हैं फूलों की दुकानें (Milan ka sabse khubsurat kabristan)

इस बड़े से प्रेमिसेस के बाहर टूरिस्टस और फैमिली मेंबर्स के लिए फ्रेश फूलों की कई दुकानें सजी रहती हैं. लोग यहां से खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूल खरीदकर अपनों की याद में चढ़ाते हैं. यहां मिलने वाले फूलों की क्वालिटी और सजावट इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. जो भी पहली बार यहां आता है, वो इसकी नक्काशी और शांति को देखकर दंग रह जाता है. आर्ट और हिस्ट्री लवर्स को ये जगह यूनिक एक्सपीरियंस देती है.

ये भी पढ़ें:-40 रुपये की मच्छर कॉइल पेरिस में 6,500 की, विदेशी ब्रांड्स कर रहे हैं देशी सामानों से तगड़ी कमाई, वीडियो देख चकराया लोगों का सिर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Most Amazing Video, Cemetery, Tourism, Italy, Kabristan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com