विज्ञापन

ब्रिटिश महिला ने पहली बार देखा लद्दाख, बोलीं- 'भारत की ये ट्रिप मैं कभी नहीं भूलूंगी'

British Woman in India: डीआना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने अपनी इंडिया ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से की थी. इसके बाद वे मसूरी घूमने गईं. फिर वे लद्दाख गईं और इस वक्त नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इलाकों की सैर कर रही हैं.

ब्रिटिश महिला ने पहली बार देखा लद्दाख, बोलीं- 'भारत की ये ट्रिप मैं कभी नहीं भूलूंगी'
लद्दाख की पहली ट्रिप के एक्सपीरियंस पर ब्रिटिश महिला ने कहा- 'मैं इसे जिंदगी भर नहीं भूलूंगी'
Instagram@sociallywanderful

Viral Video: यूनाइटेड किंगडम (UK) की डिजिटल कंटेट क्रिएटर डीआना (Deanna) पिछले कुछ हफ्तों से इंडिया घूम रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्रैवलर ग्रुप के साथ लद्दाख (Ladakh) की ट्रिप की है, जहां उन्होंने 7 दिन बिताए हैं. इन दिनों के एक्सपीरियंस और लर्निंग्स को उन्होंने वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

'लद्दाख में बीता हर पल मुझे बहुत पसंद आया'

अपनी इंस्टाग्राम (sociallywanderful) पोस्ट में वे लिखती हैं, 'लद्दाख की खूबसूरती देखने से लेकर, अपने मन को समझने और उस पर काम करने तक, हर पल मुझे बहुत पसंद आया. इस अनुभव से मुझे बहुत अच्छी यादें मिली. कुछ नए दोस्त भी बने. साथ ही, मुझे खुद को और बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला. मैंने सोचा नहीं था कि लद्दाख मेरे दिल में इतनी खास जगह बना लेगा, लेकिन यह सब इस शानदार ट्रिप की वजह से हुआ.'

'ये ऐसा खास समय जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी'

अपनी एक दूसरी वीडियो में डीआना मठ के खड़ी हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में वे कह रही हैं, 'मैंने अपनी जिंदगी में किसी मठ को देखकर कभी इतनी हैरान महसूस नहीं की, जितना थिकसे मठ को देख हुई. इस मठ के अंदर का हिस्सा वाकई कमाल का है. बहुत ही सुंदर. लेकिन जो चीज इस जगह को इतना खास बनाती है, वह है मठ से दिखने वाले नजारे. जब आप इन नजारों को देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे. ये एक ऐसा खास समय है, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी.'

'बिना इंटरनेट वाले गांव में बिताए 24 घंटे'

डीआना बताती हैं कि 7 दिन की इस ट्रिप में उन्होंने सुबह 4 बजे उठकर लेह में सूर्योदय होते देखा. इसके अलावा वो शांति स्तूप भी देखने गईं, जहां उन्होंने करीब 1 एक घंटा बिताया. फिर वे लेह पैलेस गईं, जहां की बनावट उन्हें बहुत दिलचस्प लगी. इस दौरान उन्होंने पूरे 24 घंटे रुम्बक गांव में भी बिताए, जहां न इंटरनेट था और ना ही मोबाइल नेटवर्क. बस कोई था तो उनके दोस्त और चोरों तरफ पहाड़.

'रोजाना तारों को निहारते हुए सोती थी'

डीआना कहती हैं कि लद्दाख की यह ट्रिप सिर्फ नई जगह घूमने के बारे में नहीं, बल्कि खुद को जानने के बारे में भी थी. इसलिए हर दिन करीब 1 घंटे के लिए हमारे वे 'मंडला सेशन' करती थीं, जिनमें वे खुद को गहराई से समझने की कोशिश करती थी. डीआना आगे बताती हैं कि इस ट्रिप के दौरान उन्होंने मोमोज बनाए जो उन्हें बहुत पसंद आए. वे हर शाम मिलकर गाना-बजाना करती थीं, नाचती-गाती थीं और फिर तारों को निहारते हुए सो जाती थीं. उनके लिए इंडिया में बीताया वो समय सबसे ज्यादा यादगार था जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूलना चाहेंगी.

ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट के ऊपर तेजी से उड़ता दिखाई दिया रहस्यमयी गोला, पेंटागन ने जारी किया UFO वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladakh Trip, India Tourism, Travel Experience, Digital Content Creator, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com