विज्ञापन

39 करोड़ की साड़ी! 2 किलो सोना और डायमंड से सजी...मुंबई में बनी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी

जरा तसव्वुर कीजिए...एक साड़ी जो सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि सोना और हीरों की चमक से लबरेज हो, तो उस पर निगाहें अटकना तो वाजिब है. मुंबई में तैयार हुई इस खास साड़ी की कीमत सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ रहे हैं.

39 करोड़ की साड़ी! 2 किलो सोना और डायमंड से सजी...मुंबई में बनी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी
2 किलो सोना और डायमंड से सजी...39 करोड़ की साड़ी! जानें कीमत और खासियत

World Most Expensive Saree: मुंबई में बनाई गई यह साड़ी इन दिनों चर्चा का मरकज बनी हुई है. इसकी कीमत करीब 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस साड़ी में लगभग 2 किलो सोना और 36 करोड़ रुपये के हीरे जड़े हैं. इसे मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने तैयार किया है, जिन्हें गोल्डमैन के नाम से जाना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग

किसे समर्पित है यह खास साड़ी (Saree Dedicated to Ramabai Ambedkar)

डिजाइनर रोहित पिसाल ने यह साड़ी माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर समर्पित की है. उनके अनुसार, इस अनोखी साड़ी को बनाने में करीब तीन महीने का वक्त लगा. खास फैब्रिक पर सोने की परत चढ़ाने के लिए विशेष तकनीक और केमिकल का इस्तेमाल किया गया.

क्या है इसकी सबसे बड़ी खासियत (Rambai Ambedkar saree)

इस साड़ी में माता रमाबाई का चित्र उकेरा गया है. चित्र के आसपास सोने की परत चढ़ी है. सबसे हैरान करने वाली बात इसकी बिंदी है, जो 100 ग्राम सोने से बनाई गई है और उसमें करीब 33 करोड़ रुपये के हीरे जड़े हैं. इनमें रुद्र, प्रजापति, वासु और आदित्य जैसे अलग-अलग प्रकार के हीरे शामिल बताए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-500 रुपये में खरीदा झुमका...निकला डिजाइनर पीस, कीमत जान महिला के उड़े होश

दुबई में होगी नीलामी (Dubai Auction Plan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 39 crore saree की नीलामी दुबई में होगी. ऑक्शन से मिलने वाली राशि सामाजिक कार्यों, अस्पताल और स्कूल निर्माण में लगाने की योजना है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि यह भारतीय परिधान, luxury fashion India, diamond saree और gold saree craftsmanship को वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला रही है. यह साड़ी सिर्फ महंगी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक समर्पण और कला का नायाब नमूना है.

ये भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें:-81 लाख कैश, 25 तोला सोना...भांजे की शादी में मामा ने भरा 1.61 करोड़ का मायरा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Most Expensive Saree, 39 Crore Saree, Gold Diamond Saree, Rohit Pisal Designer, Rambai Ambedkar Saree, Most Expensive Saree India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com