विज्ञापन

दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग

Viral Video: शाही अंदाज, चमचमाते बिस्कुट और मेहमानों की भीड़... वीडियो देखकर लगता है जैसे खजाना खुल गया हो. लेकिन क्या सच में शादी में सोना बांटा गया? असल कहानी थोड़ी अलग है जनाब.

दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग
शादी में बंटे 24 कैरेट सोने के बिस्कुट? वायरल वीडियो की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

24 Carat Gold Biscuit: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Saudi Wedding Video तेजी से घूम रहा है. रोशनी से सजी महफिल, शेखों का जलवा और एक डिब्बा जिसमें चमचमाते बिस्कुट रखे हों...कैमरा जैसे ही उस मंजर पर जाता है, दिल में बस एक ही सवाल उठता है क्या वाकई शादी में सोना बांटा जा रहा है? वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरबी लिबास में बैठे नजर आते हैं और एक शख्स उनके बीच डिब्बा लेकर आता है. डिब्बा खुलते ही अंदर रखी चमचमाती चीजें सबका ध्यान खींच लेती हैं. दावा किया गया कि ये 24 कैरेट गोल्ड बिस्कुट हैं, जो दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग और दिलचस्प है.

ये भी पढ़ें:-अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...ठुकराए हुए प्रेमियों को वेलेंटाइन डे पर ये चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर

क्या सच में सोना बांटा गया? (Saudi Gold Biscuit Wedding)

वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जहां इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इसे रॉयल शादी बताया, तो कुछ ने इसे दिखावा कहा, लेकिन तहकीकात में पता चला कि ये असली सोना नहीं था. असल में ये Luxury Chocolate, Gold Foil Chocolate थीं, जिन्हें गोल्डन फॉइल में लपेटकर सोने के बिस्कुट जैसा लुक दिया गया था. बताया जा रहा है कि ये पैची ब्रांड की मशहूर चॉकलेट हैं, जो मिडिल ईस्ट की शादियों में अकसर गिफ्ट की जाती हैं.

क्यों वायरल हुआ वीडियो? (gold biscuit chocolate)

सोशल मीडिया पर जब भी शादी और शान ओ शौकत का मेल होता है, वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है. लोग Saudi Gold Biscuit Wedding, 24 Carat Gold Gift जैसे कीवर्ड सर्च कर रहे हैं. यही वजह है कि 33 सेकंड का ये क्लिप चर्चा में आ गया. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर दावों को बिना जांचे सच मान लिया जाता है. ऐसे में सच और अफवाह के फर्क को समझना जरूरी है. शादी शाही थी, अंदाज भी नवाबी था, लेकिन सोने के बिस्कुट की कहानी महज एक भ्रम निकली...इसलिए अगली बार कोई वायरल वीडियो दिखे, तो जरा ठहरकर हकीकत जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें:-अब ऊंटों के पास भी होगा पासपोर्ट! वजह चौंकाने वाली है...आखिर इस नए फैसले की क्या है वजह?

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Wedding, Wedding Videos, Viral Wedding Video, Gold Biscuit Chocolate, Viral Video, Saudi Wedding Video, 24 Carat Gold Biscuit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com