विज्ञापन
1 month ago

South Africa Vs New Zealand 1st Semi-Final Highlights: वैसे तो बुधवार को भारत के कई हिस्सों में होली मनाई गई, लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन में फिन एलन ने दीवाली मनाई. फिन एलन ने चौकों-छक्कों की बरसात की. दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 का लक्ष्य दिया था. लेकिन न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने इस रन चेज का मजाक बना दिया. दोनों ने 8 ओवर में ही 100 रन बटोर लिए. जिस तरह से दोनो ने पावरप्ले में बैटिंग की, उससे साफ हो चुका था कि मैच का नतीजा क्या होने जा रहा है. न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्लज कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल किया. (Scorecard)

न्यूजीलैंड इससे पहले कभी भी दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं हरा पाई थी. ऐसे में जब उसने 170 के लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो एकबार लगा कि अफ्रीकी टीम गेम में है. लेकिन फिन एलन ने शुरुआती से ही 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. दूसरे छोर से टिम सेफर्ट का प्रहार जारी था. अफ्रीकी गेंदबाजों को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए.न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में ही मैच अपने नाम किया. फिन एलन 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों के दम पर नाबाद 100 रन बनाए. जबकि सेफर्ट ने 33 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली.

इससे पहले, मार्को यानसेन के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब हुई थी और उसने 12 के स्कोर पर डि कॉक और रिकेल्टन के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और कप्तान एडन मारक्रम ने साझेदारी कर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया. हालांकि, रचिन ने इस साझेदारी को तोड़ा. न्यूजीलैंड ने 77 पर 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने साझेदारी कर टीम का स्कोर 150 पार पहुंचाया. मार्को यानसेन ने 30 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जबकि ब्रेविस ने 34 रनों की पारी खेली.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Here are the Highlights of South Africa Vs New Zealand 1st Semi-Final Straight from Eden Gardens, Kolkata

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड फाइनल में

फिन एलन की आंधी में दक्षिण अफ्रीका उड़ गई. न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में प्रवेश किया है. यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ा है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी बार फाइनल में जगह नहीं बना पाई. चोकर्स का टैग दक्षिण अफ्रीका पर है ही. एकतरफा अंदाज में रौंदते हुए न्यूजीलैंड ने रिकॉर्ड रन चेज किया और रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

12.5 ओवर: न्यूज़ीलैंड 173/1

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 1 रन जीत के लिए 4 चाहिए शतक के लिए

फिन एलन ने ओवर की शुरुआत ही चौके से की. ओवर की दूसरी गेंद पर भी चौका आया. तीसरी पर छक्का जड़ा है. और चौथी पर भी छक्का जड़ा. अब स्कोर लेवल है. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 1 रन चाहिए और फिन एलन को शतक के लिए 4 रन चौका आएगा तो रिकॉर्ड हो जाएगा. अफ्रीकी टीम का बेहद खराब प्रदर्शन.
12.4 ओवर: न्यूज़ीलैंड 169/1

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: एक और महंगा ओवर

पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. लगता है कि फिन एलन को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने की जल्दी हैं. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 21 रन चाहिए. बीते दो ओवर में 25 रन आए हैं. फिन एलन बहुत आसानी से बाउंड्री बटोर रहे हैं. अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि आज हुआ क्या है. न्यूजीलैंड फाइनल में जा चुकी है. न्यूजीलैंड का रन रेट 12.41 का है.  
12.0 ओवर: न्यूज़ीलैंड 149/1

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 7 रन आए ओवर से

इस ओवर से 7 रन आए हैं. अब 10 ओवर पूरे हुए. न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब केवल 46  रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट 4.50 से नीचे है. फिन एलन क्या अपना शतक पूरा कर पाएंगे? दक्षिण अफ्रीका फिर से चोक कर गई एक अहम मुकाबले में.
10.0 ओवर: न्यूज़ीलैंड 124/1

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: विकेट आया

न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है. कगिसो रबाडा के खाते में विकेट आया.  लेकिन अब काफी देर हो चुकी है. न्यूजीलैंड का फाइनल का टिकट कंफर्म है. क्या यहां से वापसी हो सकती है. स्टंप की लाइन में की गई गेंद, ऑन साइड में हवाई प्रहार का प्रयास लेकिन गेंद विकेट से टकराई. टिम सीफ़र्ट अपना काम कर चुके हैं. उन्होंने 33 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों के दम पर 58 रनों की पारी खेली.
9.1 ओवर: न्यूजीलैंड 117/1

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: फिन एलन का भी पचासा हुआ

फिन एलन का भी पचासा हुआ. सिर्फ 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.  यह न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्द्धशतक है. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. न्यूजीलैंड जीत की ओर हैं. बस देखना यह है कि कितना समय लेती है जीतने के लिए.
9.0 ओवर: न्यूजीलैंड 117/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 100 का स्कोर पार

8 ओवर में 100 का स्कोर पार हुआ. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. टिम सेफर्ट का अर्द्धशतर पूरा हुआ. चौके के साथ उन्होंने अपना पचासा पूरा किया. न्यूजीलैंड को अब 72 गेंद में 67 रनों की जरूरत है. न्यूजीलैंड का रन रेट 12.87 का है.
8.0 ओवर: न्यूजीलैंड 103/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: अच्छा ओवर

अभी सिर्फ 6 ही ओवर हुए हैं और जिस तरह से अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई हुई है उससे लग रहा है कि बहुत देर हो चुकी है. केवश महाराज पिछला ओवर फेंकने आए थे. हालांकि, यह अच्छा ओवर रहा. इस ओवर से सिर्फ 7 रन आए. 
7.0 ओवर: न्यूजीलैंड 91/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: पावरप्ले में आए 84 रन

टिम सेफर्ट - फिन एलन के तूफान में अफ्रीकी गेंदबाज उड़ गए हैं. न्यूजीलैंड फाइनल में जाने के करीब. दक्षिण अफ्रीका, जो इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रहा, हारकर घर जाएगा. एक और बड़ा मुकाबला और अफ्रीकी टीम को हार मिली. हालांकि, अफ्रीकी टीम आज दवाब में चौक नहीं हुई है. उसने लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में जीत न्यूजीलैंड की हुई. टिम सेफर्ट और फिन एलन दोनों अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. फिन एलन का स्ट्राइकरेट तो 300 के करीब है. 
6.0 ओवर: न्यूजीलैंड  84/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 14 रन आए ओवर से

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: इस ओवर से 14 रन आए हैं. न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में ही बता दिया है कि मैच का रिजल्ट क्या होने जा रहा है. टिम सेफर्ट का स्ट्राइक रेट 300 के करीब है. फिन एलन ने दूसरे छोर पर 9 गेंद में 21 रन बटोर लिए हैं. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. देखना होगा कि इसमें कोई विकेट आता है या नहीं.
5.0 ओवर: न्यूजीलैंड 48/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 11 रन का ओवर

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के करीब है. पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. टिम सेफर्ट और फिन एलन अफ्रीकी गेंदबाजों की जबरदस्त पिटाई कर रहे हैं. अफ्रीकी गेंदबाजों को समझ ही नहीं आ रहा है कि इस साझेदारी को कैसा तोड़ा जाए.
4.0 ओवर: न्यूजीलैंड 48/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: टिम सेफर्ट का प्रहार

टिम सेफर्ट ने प्रहार किया. पिछले ओवर से 18 रन आए. टिम सेफर्ट ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा और पांचवीं गेंद पर चौका. जबकि ओवर की शुरुआत भी छक्के से हुई थी. 170 के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत.
3.0 ओवर: न्यूजीलैंड 37/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: अच्छा ओवर

एक और अच्छा ओवर. अब फिन एलन के मारा है. ओवर की तीसरी गेंद पर चौका आया. देखना मजेदार होगा कि क्या अफ्रीकी टीम अगले दो ओवरों में विकेट ने पाती है या नहीं. अगर अफ्रीकी टीम पावरप्ले में विकेट नहीं ले पाई तो समझिए मैच का नतीजा क्या होगा, वो यहीं तय हो जाएगा.

2.0 ओवर: न्यूजीलैंड  19/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: अच्छी शुरुआत

पहला ओवर पूरा हुआ. इस ओवर से 11 रन आए हैं. टिम सेफर्ट ने ओवर में दो बाउंड्री बटोरी है. न्यूजीलैंड पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरे स्थिति यहीं पर साफ करना चाहेगी. जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजरें शुरुआती विकेट पर पर है. 
1.0 ओवर: न्यूजीलैंड 11/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

टिम सेफर्ट -फिन एलन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. न्यूजीलैंड ने शुरू किया 170 के लक्ष्य का पीछा. मार्को यानसेन अफ्रीकी टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड को 170 का लक्ष्य

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 का लक्ष्य मिला है. 12 पर दो विकेट, फिर पारी संभली फिर झटके लगे, 77 पर 5 विकेट, लेकिन आखिरी तक दक्षिण अफ्रीका ने लड़ाई लड़ी है. मार्को यानसेन के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 का लक्ष्य दिया है. आखिरी ओवर से सिर्फ 6 रन आए. अफ्रीकी टीम की नजरें 170 पार स्कोर पर थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है. देखना होगा कि क्या अब गेंदबाज अपना काम कर पाएंगे. वरुण एरोन ने मिड इनिंग में प्रसारणकर्ता के लिए दिखाया है कि अभी तक ड्यू नहीं आई है. 
20.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 169/8

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: आठवां झटका लगा अफ्रीकी टीम को

चलिए कगिसो रबाडा को भी जाना होगा. मैट हेनरी हैट्रिक पर. लगातार दो गेंदों में दो विकेट. सिंगल के लिए शॉर्ट खेला था. लेकिन लॉन्ग-ऑन पर खिलाड़ी के हाथ में खेल दिया.  मार्को दूसरे छोर पर निराश हैं.  क्योंकि उसके पास स्ट्राइक नहीं थी. रबाडा गोल्डन डक हुए.  

19.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 166/8

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: सातवां झटका लगा अफ्रीकी टीम को

दक्षिण अफ्रीका को यहां पर सातवां झटका लगता हुआ. कॉर्बिन बॉश आउट हुए. मिडिल और ऑफ के बेस पर शानदार यॉर्कर. ठीक बल्ले के नीचे गिरी.  इस ओवर में तीन गेंदें, सिर्फ 4 रन और एक विकेट और चौथी गेंद पर मार्को स्ट्राइक से बाहर होंगे. 
19.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 166/7

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: मार्को यानसेन की फिफ्टी

मार्को यानसेन की फिफ्टी हुई. ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा अपना अर्द्धशतक पूरा किया. टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक लगाया. डगआउट और स्टैंड में मौजूद दक्षिण अफ्रीका फैंस काफी खुश हैं. देखना होगा कि आखिरी की 7 गेंदों में कितने रन बनते हैं. 
18.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 163-6

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा है.  लॉकी फर्ग्यूसन ने अब ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार किया. स्टंप उखाड़ दिया. धीमी डिलीवरी. स्लॉट में थी गेंद. स्टब्स थोड़ा जल्दी शॉट खेल गए. गेंद पैड से टकराई. लॉकी फर्ग्यूसन दहाड़ते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इससे स्कोरबोर्ड पर 10 रनों का अंतर आ जाएगा. स्टब्स ने आखिरी दो ओवरों में अत्यधिक आक्रामक होने की योजना बनाई थी और लॉकी ने एक बड़ा झटका दिया है.
18.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 163/6

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150

शानदार रहा पिछला ओवर. इस ओवर से 22 रन आए हैं. दक्षिण अफ्रीका क्या 170 से अधिक का स्कोर कर पाएगी? यह हो सकता है. अब आखिरी के दो ओवर बचे हैं. अगर स्टब्स और मार्को यानसेन ऐसे ही खेलते रहे तो अफ्रीकी टीम आखिरी के ओवरों  में वापसी करने की कगार पर होगी.
18.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 150/5

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: अच्छा ओवर

ट्रिस्टन स्टब्स ने पिछले ओवर में एक छक्के और एक चौके के दम पर 15 रन बटोरे हैं. इसके साथ ही स्टब्स और मार्को यानसेन के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. अफ्रीकी टीम ने अगले अगले तीन ओवर ऐसे ही निकाले तो वह 170 का स्कोर पार कर सकते हैं. 
17.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 128/5

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: दो ओवर में आए 12 रन

पिछले दो ओवर से सिर्फ 12 रन आए हैं. अफ्रीकी बल्लेबाजों को यहां  पर किसी एक गेंदबाज को अटैक करना होगा. अगर अगले कुछ ओवर बड़े नहीं हुए तो टीम एक ऐसे स्कोर तक  नहीं पहुंच पाएगी, जिसे को डिफेंड कर सके. स्टब्स और यानसेन के बीच साझेदारी पनप रही है और इन्हीं पर अब अफ्रीकी टीम की सारी उम्मीदें भी टिकी हैं. पिछले ओवर से 5 रन आए.
16.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 113/5

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: अफ्रीकी टीम का स्कोर 100 पार

अफ्रीकी टीम का स्कोर 100 पार हुआ. अब 6 ओवर बाकी हैं. अभी तक मैच न्यूजीलैंड ने चलाया है और उसका कंट्रोल है उस पर. देखना मजेदार होगा कि आखिरी के 6 ओवर में क्या होता है. दक्षिण अफ्रीका किस कदर संघर्ष कर रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके आज के 100 रन, जारी टूर्नामेंट में सबसे स्लो हैं. क्या दक्षिण अफ़्रीका अंतिम कुछ ओवरों में वापसी कर पाएगा? 160 से कम कुछ भी इस सतह पर लो स्कोर होगा और यदि ओस आई, तो 180 भी सुरक्षित नहीं होगा. भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में ड्यू फैक्टर था. 
14.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 101/5

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 4 रन आए ओवर से

पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. क्रीज पर अभी मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं. दोनों को बैटिंग आती है. अफ्रीकी टीम की बैटिंग मजबूत है, लेकिन न्यूजीलैंड को टक्कर देने के लिए उन्हें कम से कम 170 का स्कोर तो करना ही होगा? क्या यह हो पाएगा? अफ्रीकी टीम की सारी उम्मीदें अब इसी टीम पर हैं.
12.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका  84/5

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: डेवाल्ड ब्रेविस आउट

अभी 11 ओवर पूरे हुए नहीं हैं और दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है वो भी 77 के स्कोर पर. यह मैच के लिहाज से सबसे बड़ा विकेट हैं.  ऑफ़ स्टंप के बाहर की फुल गेंद, कवर की दिशा में हवाई ड्राइव किया. सीधे फ़ील्डर के हाथों में गेंद थमा दी ब्रेविस ने. डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. 
10.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 77/5

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: डेविड मिलर आउट

डेविड मिलर आउट. यह मैच में बहुत बड़ा पल है. रचिन रवींद्र ने मिलर को अपने जाल में फंसाया. अफ्रीकी डग आउट में खिलाड़ियों के चेहरे पर शिकन बता रही है कि क्या हो रहा है. किसी को यकीन नहीं आ रहा. स्लो बॉल काफी दूर रखी. मिलर ने सोचा कि यह हिटिंग स्लॉट में है और बड़ी हिट के लिए गए. लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आई नहीं और लॉन्ग ऑन पर लपके गए. डेविड मिलर 6 रन बनाकर आउट. इस विकेट के साथ ही अफ्रीकी टीम मुश्किल में आ गई है.
10.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 77/4

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: 10 रन आए ओवर से

पिछले ओवर से 10 रन आए है. डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं और वो बाउंड्री बटोर रहे हैं. पिछले ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. यह 18 गेंद बाद पहली बाउंड्री रही. एक और आईसीसी नॉकआउट और अफ्रीकी टीम चोक करती हुई. ब्रेविस के साथ दूसरे छोर पर मिलर हैं और उनकी कोशिश यहां पर एक साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालने की होगी.
9 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 67/3

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका

रचिन रवींद्र ने मारक्रम का कैच छोड़ा था और अब उन्होंने मारक्रम को अपने जाल में फंसा लिया है. बीते 15 गेंदों से कोई बाउंड्री नहीं आई है, जबकि क्रीज पर दो विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. मारक्रम पवेलियन की तरफ चल दिए हैं लेकिन अंपायर ने इसे चेक करने का फैसला लिया है. ग्लेन फिलिप्स काफी आश्वस्त दिख रहे हैं. यह काफी क्लोज कॉल है. थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद फैसला लिया कि मारक्रम को जाना होगा. मिडिल स्टंप पर गेंद ,जिसे लॉन ऑन पर खेला दिया गया. मारक्रम 18 रन बनाकर आउट हुए. 
7.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 55/3 
 

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 पार हुआ. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने आज पावरप्ले में 20 डॉट गेंद खेली हैं. अफ्रीकी टीम को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. 
7.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 52/2

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. मारक्रम और ब्रेविस के बीच साझेदारी पनप रही है. अफ्रीकी टीम ने शुरुआती ओवरों में दो विकेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की है. साझेदारी अब 36 रनों की हो चुकी है. दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 48 रन बटोरे हैं और 2 विकेट गंवाए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर टिम सेफर्ट की आंख पर गेंद लगी है. अगर मारक्रम और ब्रेविस कुछ देर और क्रीज पर डट गए तो इनके तूफान को रोकना कीवी गेंदबाजों के लिए काफी नहीं होगा.
6.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका  48/2

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: महंगा ओवर

जेम्स निशन अटैक पर आए थे और एडेन मारक्रम ने एक छक्के और दो चौकों की मदद से 17 रन बटोरकर एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका को गेम में ला दिया है. मारक्रम ने ओवर की तीसरी गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और आधा दर्जन रन बटोरे, जबकि ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका आया. 
5.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 45/2

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: हैट्रिक से चूके मैककोन्ची

कोल मैककोन्ची हैट्रिक तो नहीं ले पाए. लेकिन यह ओवर काफी शानदार रहा. 9 रन आए ओवर से. ओवर की आखिरी गेंद पर चौका आया. क्रीज पर अब डेवाल्ड ब्रेविस और एडन मारक्रम हैं दोनों की नजरें यहां पर एक साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में लाने की होगी. 
2.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 16/2

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: क्विंटन डि कॉक आउट

कोल मैककोन्ची हैट्रिक पर. रयान रिकेलटन को जाना होगा. खाता भी नहीं खोल पाए. फिन एलन ने कैच लपका. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल. रिकेल्टन को ललचाया. उन्होंने कदमों का इस्तेमाल कर इस पर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा. बाहरी किनारा लगा. बैकवर्ड पॉइंट पर फिन एलन के लिए आसान कैच. कीवी टीम के लिए शानदार शुरुआत है. 
1.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 12/2

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: क्विंटन डि कॉक आउट

चलिए क्विंटन डि कॉक को जाना होगा. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन कनेक्शन ठीक नहीं हुआ. कोल मैककोन्ची ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्याप्त मैच नहीं खेले हों, लेकिन घरेलू सर्किट में उनका रिकॉर्ड दमदार है. छोटी लेंथ पर कायम रहे. रूम बनाकर मारने का प्रयास था. पुल किया, लेकिन गेंद बल्ले के काफी ऊपर लगी और मिड ऑन के फील्डर ने आसान कैच लपका. न्यूजीलैंड को इसी तरह के शुरुआत की जरूरत थी. क्विंटन डी कॉक 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. 
1.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 12/1

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: पहला ओवर पूरा

पहला ओवर पूरा हुआ. ओवर की पांचवीं गेंद पर डि कॉक ने डीप स्क्वायर की तरफ दमदार छक्का जड़ा है. पहले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. भारत को वेस्टइंडीज से सुपर-8 में 196 का लक्ष्य मिला  था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया था. ऐसे में आज अफ्रीकी टीम को कम के कम 200 का स्कोर करना होगा, जीत के लिए.
1.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 7/0

South Africa Vs New Zealand LIVE Score:अफ्रीकी टीम की बैटिंग शुरू

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हुई. क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्कराम की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. दोनों की नजरें अफ्रीकी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड की नजर पावरप्ले में कम से कम 2 विकेट लेने की होगी.

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. न्यूजीलैंड ने बताया कि वो दो बदलाव के साथ उतरे हैं, जबकि एडन मारक्रम ने तीन बदलाव किए हैं.

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: क्या न्यूजीलैंड रचेगी इतिहास?

न्यूजीलैंड के लिए इतिहास रचने का समय है यह. टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हराया है - लेकिन क्या आज का दिन बदल सकता है? ऐसा होने के लिए, उनके सलामी बल्लेबाजों, टिम सीफर्ट और फिन एलन को एक बार फिर से आक्रामक प्रदर्शन करना होगा. सीफर्ट 43.20 के प्रभावशाली औसत के साथ न्यूजीलैंड के टॉप रन-स्कोरर रहे हैं, जबकि एलन ने 189 रन बनाए हैं.

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: कैसा है पिच का मिजाज?

इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स पर खेले गए पिछले दो मैचों में पिचें काफी सपाट रही हैं. इसके अलावा अपेक्षाकृत छोटी बाउंड्री और बेहद तेज आउटफील्ड के चलते गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश न के बराबर है. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 से अधिक के स्कोर को लक्ष्य बनाएगी. जिस पिच पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का निर्णायक मैच खेला गया था, उसी पिच पर सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा, इसलिए स्क्वायर बाउंड्री की दूरी लगभग बराबर है. एक बार फिर, सतह सूखी लग रही है. इस जगह पर पिछले 19 मुकाबलों में पहली पारी का औसत 162 रहा है, जबकि दूसरी पारी का स्कोर 143 रहा है. 

South Africa Vs New Zealand LIVE Score: कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है. 

South Africa Vs New Zealand LIVE: थोड़ी देर में होगा टॉस़

इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा. अब से करीब आधे घंटे बाद. सिटी ऑफ जॉय है कोलकाता और फैंस इस बड़े मुकाबले के लिए धीरे-धीरे स्टेडियम पहुंच रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका पिछले टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी, क्या वो एक बार फिर फाइनल में जगह बना पाएगी? या अपने पहले  खिताह के इंतजार में न्यूजीलैंड आज एक कदम और बढ़ाएगी.

South Africa Vs New Zealand LIVE: स्वागत है पहले सेमीफाइनल में

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. सबसे पहले आप सभी फैंस को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं. कोलकाता के ईडन गार्डन में जब दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भिड़ेंगी तो देखना दिलचस्प होगा कि कौन जीत का गुलाल उड़ाता है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com