विज्ञापन

39 करोड़ की साड़ी देख लीजिए, 2 किलो सोना, करोड़ों के हीरे जड़े हैं, चौंधिया जाएंगी आंखें

भारत में साड़ी ना केवल पारंपरिक परिधान है, बल्कि यह महिलाओं का गर्व, सौंदर्य, पंरपरा, प्रतिष्‍ठा, पहचान का प्रतीक भी है.

39 करोड़ की साड़ी देख लीजिए, 2 किलो सोना, करोड़ों के हीरे जड़े हैं,  चौंधिया जाएंगी आंखें

39 crore ki saree: भारत में साड़ी ना केवल पारंपरिक परिधान है, बल्कि यह महिलाओं का गर्व, सौंदर्य, पंरपरा, प्रतिष्‍ठा, पहचान का प्रतीक भी है. एक से एक महंगी साड़ी बाजार में उपलब्‍ध है. लेकिन क्‍या आपने कभी 39 करोड़ की साड़ी देखी है. अगर आप सोच में पड़ गए हैं कि इतनी महंगी साड़ी में भला ऐसे क्‍या हीरे-जवाहरात जड़े होंगे, तो हम आपको बताते हैं कि ये साड़ी कैसी है, किसने बनाई है और इतनी महंगी क्‍यों है. इस साड़ी को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.

चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

39 करोड़ की साड़ी 

सोने और हीरे से जड़ी एक ऐसी साड़ी, जिसकी कीमत है 39 करोड़ रुपये. इस साड़ी को बनाया है फैशन डिजाइन रोहित पिसाल ने. रोहित पिसाल को गोल्डनमैन भी कहा जाता है. इस साड़ी को रोहित ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी माता रमाबाई अंबेडकर को समर्पित किया है.

यह साड़ी रोहित पिसाल ने माता रमाबाई अंबेडकर को 7 फरवरी को समर्पित की है. दरअसल, 7 फरवरी को माता रमाबाई की जन्‍मतिथि मनाई जाती है. ये साड़ी इतनी खास है कि इसे बनाने में लंबा वक्‍त लगा है. 

Glowing skin: रेशम सी मुलायम त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, घर में मौजूद 2 चीजों से बन जाएगा

साड़ी में क्या-क्या खास है 

रोहित पिसाल को ये साड़ी तैयार करने में 3 महीने से अधिक का समय लगा. यह साड़ी इतनी खास है कि इसे बनाने के लिए 2 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है. साड़ी में माता रमाबाई आंबेडकर की एक तस्वीर भी दिखती है. इस तस्‍वीर में माता के माथे पर बिंदी लगाई गई है. इस बिंदी को 100 ग्राम सोने से बनाया गया है और इस पर 33 करोड़ रुपये के डायमंड लगाए हैं. ये हीरे एक से बढ़कर एक किस्‍म के हैं. इनके कारण ही साड़ी की लागत करीबन 39 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
39 Crore Ki Saree, Costly Saree, Gold Work Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com