विज्ञापन

500 रुपये में खरीदा झुमका...निकला डिजाइनर पीस, कीमत जान महिला के उड़े होश

पुराने सामान की शौकीन एक महिला ने चैरिटी शॉप से 3.75 पाउंड में झुमका खरीदा. घर पहुंचकर पता चला कि वह मशहूर YSL ब्रांड का है और उसकी कीमत सैकड़ों पाउंड में है.

500 रुपये में खरीदा झुमका...निकला डिजाइनर पीस, कीमत जान महिला के उड़े होश
चैरिटी शॉप से मिला लाखों का डिजाइनर झुमका

Charity shop bargain luxury earrings: कभी-कभी किस्मत चुपके से मुस्कुरा देती है. आप सोचते हैं आज का दिन बस यूं ही गुजरेगा, मगर घर लौटते वक्त हाथ में ऐसा खजाना होता है, जिसकी आपको खबर भी नहीं होती. एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने मामूली समझकर एक झुमका खरीद लिया.

ये भी पढ़ें:-इंसान या 'आयरन मैन'? 45 सालों से अपने मुंह में नुकीली पिनों का जखीरा लेकर घूम रहा शख्स

सस्ता सौदा या छिपा खजाना (A Cheap Buy or Hidden Treasure)

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल की सवाना निकोलसन चैरिटी शॉप से पुरानी चीजें खरीदने की शौकीन हैं. हाल ही में उन्होंने एक जोड़ी गोल्ड टोन ड्रॉप डिजाइन वाले झुमके सिर्फ 3.75 पाउंड यानी करीब 500 रुपये में खरीदे. उस वक्त उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि, यह मशहूर डिजाइनर ब्रांड Yves Saint Laurent यानी YSL का पीस है. झुमकों में रिब्ड फिनिश, लोगो लेटरिंग और क्लिप ऑन डिजाइन था.

घर पहुंचकर खुला राज (Savannah Nicholson Story)

सवाना ने बताया कि घर आकर जब उन्होंने पैकेजिंग खोली और पीछे YSL का लोगो देखा तो वह दंग रह गईं. असली कीमत जानने पर उनके होश उड़ गए. लक्जरी रीसेल वेबसाइट्स पर ऐसे YSL ईयररिंग्स 621 से 731 पाउंड तक लिस्टेड हैं, यानी भारतीय करेंसी में करीब 90 हजार से 1 लाख रुपये तक. सवाना खुद कहती हैं कि वह उस दिन स्टोर जाने वाली नहीं थीं, मगर उनका फैसला उनके लिए खुशकिस्मती साबित हुआ.

ये भी पढ़ें:-81 लाख कैश, 25 तोला सोना...भांजे की शादी में मामा ने भरा 1.61 करोड़ का मायरा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
YSL Earrings Deal, Charity Shop Find, Savannah Nicholson Story, Yves Saint Laurent Earrings Price, Thrift Store Surprise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com