विज्ञापन

पापा हवा में उछले और धड़ाम से नीचे गिरे... फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर याद कर कांपी यात्री की रूह

पायल ने बताया कि उनकी मां की पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्टर हुआ है. उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी. लेकिन फिर भी झटके की वजह से सीट के हैंडल से उनकी पसलियों में चोट लग गई.

पापा हवा में उछले और धड़ाम से नीचे गिरे...  फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर याद कर कांपी यात्री की रूह
जयपुर की यात्री ने बताया फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट का डरावना अनुभव.
  • जयपुर की एक यात्री ने फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का भयावह मंजर याद किया
  • पलक रानीवाला ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे भयावह अनुभव था
  • प्लेन जब नीचे की ओर गिरा तो उनके पापा हवा में उछलकर छत से टकराकर नीचे गिर गए
जयपुर:

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को ऐसा भयानक टर्बुलेंस हुआ कि उसमें बैठे यात्री बुरी तरह डर गए. कई यात्रियों को चोटें भी लगी हैं. किसी के कान में चोट लगी, किसी का सिर फूट गया तो किसी की पसलियां टूट गईं. फ्लाइट के भीतर का मंजर कितना भयावह था ये उसमें मौजूद पायल नाम की एक यात्री ने खुद बयां किया है. 

पापा हवा में उछले और सीलिंग में टकराए

जयपुर की रहने वाली पलक रानीवाला ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे भयावह अनुभव था. उनके पिता बगल में बैठे थे. प्लेन जब नीचे की ओर गिरा तो उनके पापा एक दम से हवा में उछल गए.उनका सिर एक दम से प्लेन की छत से टकराया और फिर वे नीचे गिर पड़े. ये सब सोचकर भी उनकी रूह कांप उठती है.

बेटी 1 घंटे तक रोई, हम डर गए थे

पायल ने कहा कि इस घटना से उनकी बेटी भी बहुत ज्यादा डरी हुई है. इस घटना के बाद वह करीब 1 घंटे तक रोती रही. उनसे कहा कि ऐसे कभी भी उसे फ्लाइट में नहीं बैठना.ये अनुभव उन सभी के लिए बहुत डरावना था. अपने पिता को इस तरह से उड़ते हुए देखना और बच्चों को रोते हुए देखना उनके लिए बहुत ही भयावह अनुभव था.

ऐसा भयानक टर्बुलेंस पहले कभी नहीं हुआ

पायल ने कहा कि उनके बच्चों ने बहुत ट्रैवल क्या है.उनका बेटा अमेरिका में रहता है. वे इतनी आसानी से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पहले भी दूसरे एयरलाइन में भी हो चुकी हैं लेकिन इतनी ज्यादा बड़ी कभी नहीं हुई. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ जब पायलट ने कहा हो कि ये मत कनया या वो मत करना. हल्के-पुल्के टर्बुलेंस में बच्चे भी मस्ती कर रहे थे. लेकिन मंगलवार की घटना के दौरान तो एयर होस्टेस भी बहुत पैनिक थीं.आवाज से पायलट भी डरे और घबराए हुए लग रहे थे. 

मां की पसलियों में फ्रैक्चर हो गया

पायल ने बताया कि उनकी मां की पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्टर हुआ है. उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी. लेकिन फिर भी झटके की वजह से सीट के हैंडल से उनकी पसलियों में चोट लग गई.दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनको एंबुलेंस से सीधा हॉस्पिटल ले गए थे. उसे ठीक होने में करीब 6 से 8 हफ्ते का समय लगेगा.

ये भी पढ़ें-दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक नीचे आया एयर इंडिया का विमान, छत से टकराए यात्रियों के सिर, फुकेट से लौट रहा था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Flight, Phuket To Delhi Flight, Flight Turbulence, Flight Turbulence Video, Flight Turbulence Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com