Low budget living in mountains: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि महानगरों की भागदौड़ से दूर कहीं पहाड़ों की शांति में जाकर काम करें. अगर हां...तो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपका दिन बना सकता है. 'twovagabondmonks' नाम के पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक कपल ने अपनी मनाली वाली लाइफ का ऐसा हिसाब दिया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.
पहाड़ों में घर का किराया और महीने का खर्च (Rent and Monthly Expenses in Mountains)
वीडियो में कपल ने बताया कि वे जिस अपार्टमेंट में रहते हैं, वहां से हिमालय का नजारा दिखता है और इसका किराया सिर्फ 5,000 रुपये है. हालांकि, घर अनफर्निश्ड है, लेकिन सुकून के सामने यह कोई बड़ी बात नहीं है. बिजली का बिल 300 रुपये से भी कम आता है. राशन का खर्च 4,000 रुपये और बाहर खाने-पीने का बजट 1,500 रुपये के आसपास रहता है. कुल मिलाकर, महीने का खर्चा 12,000 रुपये से भी कम बैठता है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Debate on Viral Lifestyle)
इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर दो धड़े बन गए हैं. जहां कुछ लोग इसे सस्ता और शानदार विकल्प मानकर मोटिवेट हो रहे हैं, वहीं कुछ इसे मुमकिन नहीं मान रहे. उनका कहना है कि पहाड़ों में इतनी सस्ती टैक्सी और वाई-फाई सुविधाएं मिलना हर जगह आसान नहीं है. यह वीडियो इस बात को लेकर भी बहस छेड़ रहा है कि, क्या अब वाकई में महानगरों को छोड़कर पहाड़ों की ओर रुख करने का सही समय है.
ये भी पढ़ें:-क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कट जाएगा चालान? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं