विज्ञापन

सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी को सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीटा, घेरकर बरसाए थप्पड-घूंसे, वीडियो वायरल

ऐसा पहली बार नहीं है जब सिक्योरिटी कंपनी पर लापरवाही या मारपीट के आरोप लगे हैं. इससे पहले भी कंपनी विवादों में रह चुकी है.

सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी को सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीटा, घेरकर बरसाए थप्पड-घूंसे, वीडियो वायरल
श्रीसांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) के पुजारी को सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीटा.

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीसांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) में एक पुजारी और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में सामने आया कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात निजी सिक्योरिटी गार्ड्स ने पुजारी परिवार के सदस्य रवि वैष्णव पर अचानक धावा बोल दिया. लगभग एक दर्जन से ज्यादा गार्ड्स ने मिलकर रवि को घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की. मन्दिर के पास पार्किंग स्थल पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ पुजारी की बहस हुई, जिसके बाद मामला बढ़ता हुआ मारपीट तक पहुंच गया. 

दोनों पक्षों पर मारपीट के आरोप

सांवलियाजी मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था बनाये रखने के लिए टाइगर सिक्योरिटी फोर्स को टेंडर दिया गया था, जो शुरू से ही विवादों में रही है. मंदिर में तैनात गार्ड पर पहले रवि वैष्णव और उसके अन्य साथियों द्वारा मारपीट करने का आरोप है. दोनों पक्षों की ओर से मंडफिया पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया हैं. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही हैं. 

इससे पहले भी दर्शनार्थियों के साथ बेवजह मारपीट की घटना हो या लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं. कथित तौर पर विवादित यह कंपनी का संबंध भाजपा के दिग्गज नेता और विधानसभा का उपचुनाव लड़ चुके हिम्मत सिंह झाला से बताया जाता है. 

यह भी पढ़ेंः स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 साल का शौकीन बन गया करोड़पत‍ि; पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार क‍िया तो खुली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawariya Seth Mandir, Chittorgarh News, Rajasthan News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com