विज्ञापन

किस्मत अच्छी है मैं दुबई में रहता हूं...मुंबई का हाल देख हैरान हुआ शख्स, बोला- इतनी कीमत, पर सुविधाएं नहीं?

दुबई में रहने वाले एक शख्स ने मुंबई के महंगे रियल एस्टेट बाजार और वहां की सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत ज्यादा हैं, लेकिन आसपास का इंफ्रास्ट्रक्चर उस स्तर का नहीं दिखता.

किस्मत अच्छी है मैं दुबई में रहता हूं...मुंबई का हाल देख हैरान हुआ शख्स, बोला- इतनी कीमत, पर सुविधाएं नहीं?
4 दिन मुंबई में रहकर हैरान रह गया दुबई का शख्स, बोला- यहां कीमत और हकीकत मेल नहीं खाती

मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है और यहां की प्रॉपर्टी कीमतें दुनिया में सबसे ऊंची मानी जाती हैं. लेकिन, हाल ही में दुबई में रहने वाले एक शख्स ने मुंबई को लेकर ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. उनका कहना है कि यहां घरों की कीमतें तो बहुत ज्यादा हैं, लेकिन आसपास की सुविधाएं उस स्तर की नहीं दिखतीं.

दुबई में रहने वाले जकी मोगरा ने हाल ही में मुंबई के रियल एस्टेट बाजार को लेकर एक वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया, कि वह 4 दिनों तक मुंबई में रहे और इस दौरान उन्हें यह एहसास हुआ कि दुबई में रहना कितना आसान और बेहतर है.

'कीमत के हिसाब से सुविधाएं नहीं'

वीडियो में जकी ने कहा, कि मुंबई दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है, जहां प्रॉपर्टी की कीमतें कई बार मध्य लंदन के कुछ इलाकों से भी ज्यादा होती हैं. लेकिन, उनका कहना है कि जब आप बिल्डिंग के बाहर निकलते हैं, तो आसपास का माहौल और इंफ्रास्ट्रक्चर उस कीमत के हिसाब से नहीं लगता. उन्होंने कहा, मुंबई में प्रॉपर्टी बहुत महंगी है, लेकिन आसपास का माहौल वैसा नहीं दिखता जैसा कीमत देखकर उम्मीद होती है.

देखें Video:

दुबई की सुविधाओं की तारीफ

जाकी ने दुबई की तुलना करते हुए कहा, कि वहां की सड़कों, मेट्रो, पार्क, स्कूल और बीच जैसी सुविधाएं बेहतर तरीके से प्लान की गई हैं. उनके मुताबिक, दुबई ऐसा शहर है जहां हर चीज लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर जीवन को आसान बनाता है.

आसान पेमेंट प्लान भी खास

उन्होंने यह भी बताया कि दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना अपेक्षाकृत आसान है. वहां कई प्रोजेक्ट्स में 5-6 साल तक किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिलता है, वह भी बिना ब्याज के. उनका मानना है कि यही वजह है कि दुबई में लाइफस्टाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रॉपर्टी खरीदने की सुविधा, तीनों एक साथ संतुलित दिखते हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जकी का यह वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ लोग उनकी बात से सहमत नजर आए, तो कुछ ने कहा कि मुंबई की अपनी अलग पहचान और मजबूरियां हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 36 लाख रु सालाना कमाई, फिर भी नहीं पाल सकते बच्चा? गुरुग्राम कपल की मजबूरी आपको कर देगी हैरान

5 लाख रु की नौकरी बनी ‘सोने का पिंजरा'! 14 साल बाद महिला ने छोड़ी कॉर्पोरेट जॉब, वजह कर देगी हैरान

70 की उम्र में ऐसा जज्बा! केदारनाथ जाते वक्त मिलीं दो बहनों ने सिखाया जिंदगी जीने का असली तरीका - देखें Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Real Estate, Dubai Vs Mumbai, Property Prices India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com