विज्ञापन

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

ईरान में सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़ों की सजा दी गई है. सिंगर पर बिना हिजाब परफॉर्म कर सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा
बिना हिजाब गाना गाने पर सिंगर को सजा.
Photo: Screengrab/YT

ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के चार अन्य सदस्यों को 74-74 कोड़ों की सजा दी गई है. एक कोर्ट ने जून में इन पांचों लोगों को सजा सुनाई थी. ईरानी मीडिया के मुताबिक, सिंगर पर बिना हिजाब परफॉर्मेंस करने की वजह से 'ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक कंटेंट बनाने और पब्लिश करके सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने' का आरोप लगाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर दो साल के लिए संगीत जुड़ी एक्टिविटीज में हिस्सा लेने और ईरान से बाहर सफर करने पर बैन लगा दिया गया है.

यह मामला दिसंबर 2024 में यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद सामने आया. इस वीडियो में अहमदी को राजधानी तेहरान के दक्षिणी इलाके में स्थित कोम (Qom) शहर में पुरुष सिंगरों के साथ बिना अनिवार्य हिजाब पहने परफॉर्म करते हुए देखा गया था.

मानवाधिकार समूहों ने की आलोचना...

पश्चिमी देशों की सरकारों और मानवाधिकार समूहों ने कोड़े मारने की सजा को यातना और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताकर इसकी आलोचना की है. ईरान ने अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों को अपने खुद के मानवाधिकार मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कोड़े मारने की सजा को क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक करार दिया है. मानवाधिकार समूह ने पिछले साल अपनी एक रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि वे उन गायकों, पत्रकारों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मनमाने ढंग से हिरासत में लेने, मुकदमा चलाने और कोड़े मारने की सजा का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं, जो अनिवार्य रूप से हिजाब पहनने के नियम को चुनौती देते हैं.

महिलाओं के लिए हिजाब पहनने के नियम 2022 के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान एक बड़ा मुद्दा बन गए थे. यह विरोध तब शुरू हुआ, जब कुर्द मूल की ईरानी महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत हो गई. उन्हें कथित तौर पर ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

तेहरान और अन्य जगहों की सड़कों पर इन नियमों का उल्लंघन लगातार बढ़ रहा है और अब इन नियमों को लागू करने का तरीका भी काफी सेलेक्टिव हो गया है.

यह भी पढ़ें | ईरान की वो वायरल गर्ल जिसने पूरी दुनिया को चौंकाया आखिर उसका क्या हुआ; दोस्त ने बताई पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Hijab, Iran Hijab Controversy, Parastoo Ahmadi, Human Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com