विज्ञापन

ऑफिस में 2 बजे काम बंद, शुरू हो जाती है ‘पिकनिक’, इस कंपनी की अनोखी पॉलिसी ने जीता सबका दिल

एक भारतीय स्टार्टअप की फाउंडर ने अपनी टीम के लिए रोजाना 1 घंटे की ‘ऑफिस पिकनिक’ अनिवार्य कर दी है, जहां सभी कर्मचारी साथ बैठकर खाना खाते हैं. यह अनोखी वर्क कल्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ऑफिस में 2 बजे काम बंद, शुरू हो जाती है ‘पिकनिक’, इस कंपनी की अनोखी पॉलिसी ने जीता सबका दिल
ऑफिस में रोज 1 घंटे की ‘पिकनिक’! इस कंपनी की अनोखी पॉलिसी ने जीता सबका दिल

आजकल कंपनियां कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने पर फोकस करती हैं, लेकिन एक भारतीय स्टार्टअप ने इससे बिल्कुल अलग रास्ता चुना है. यहां हर दिन काम के बीच 1 घंटे का ‘ऑफिस पिकनिक' ब्रेक होता है, जहां बॉस से लेकर नए कर्मचारी तक सब साथ बैठकर खाना खाते हैं. इस अनोखी पहल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है.

एक भारतीय स्टार्टअप की अनोखी वर्क कल्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. कंपनी की फाउंडर Kavya Karnatac ने अपनी टीम के लिए रोजाना 1 घंटे की ‘ऑफिस पिकनिक' अनिवार्य कर दी है. कंपनी KK Create में हर दिन दोपहर 2 बजे जैसे ही घड़ी बजती है, सभी कर्मचारी अपना काम छोड़कर एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं और साथ में खाना खाते हैं. खास बात यह है कि इस दौरान कोई भी अकेले नहीं खाता.

बिना भेदभाव के साथ बैठते हैं सभी

इस ‘पिकनिक' में कोई भी पद या हैसियत मायने नहीं रखती. मैनेजर, सीनियर और नए कर्मचारी सभी एक साथ बैठते हैं. जगह कम पड़ने पर लोग कुर्सियां खींचकर, कोनों में बैठकर या खड़े होकर भी इस समय को साथ बिताते हैं. कंपनी की फाउंडर के मुताबिक, यह सिर्फ खाना खाने का समय नहीं, बल्कि टीम के बीच रिश्ते मजबूत करने का मौका है.

मस्ती, खेल और घर जैसा माहौल

इस 1 घंटे के दौरान सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि हंसी-मजाक, गेम्स और बातचीत भी होती है. कोई घर का बना खाना शेयर करता है, तो कोई मजेदार जोक्स सुनाता है. कभी-कभी तो लोग ‘माफिया गेम' भी खेलने लगते हैं. फाउंडर का कहना है कि कई बार यह ब्रेक 1 घंटे से भी ज्यादा लंबा हो जाता है और ऑफिस का माहौल एक पार्टी जैसा लगने लगता है.

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने इस पहल की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी वर्क कल्चर टीम को मजबूत बनाती है और कर्मचारियों के बीच भरोसा बढ़ाती है. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर कर्मचारी के काम करने का तरीका अलग होता है, इसलिए ऐसी पॉलिसी में थोड़ी लचीलापन भी होना चाहिए.

टीम बिल्डिंग का नया तरीका

इस पहल से साफ है कि सिर्फ मीटिंग्स और नियमों से अच्छी टीम नहीं बनती, बल्कि छोटे-छोटे रोज़ के पल ही असली कनेक्शन बनाते हैं. जब कर्मचारी एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करते हैं, तो काम भी बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: किस्मत अच्छी है मैं दुबई में रहता हूं...मुंबई का हाल देख हैरान हुआ शख्स, बोला- इतनी कीमत, पर सुविधाएं नहीं?

बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Culture, Startup Culture India, Team Bonding Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com