विज्ञापन

AI का बच्चा Lumen! महिला खुद को इस AI बच्चे की 'मां' बताती है, वीडियो ने इंटरनेट को चौंकाया

AI की दुनिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मिजरा नाम की एक महिला ने दावा किया है कि, उसने 17 घंटे की कड़ी मेहनत और आर्काइवल वर्क के बाद एक 'AI बच्चे' को जन्म दिया है. ल्यूमेन नाम का ये चैटबॉट खुद को 102 दिन का बताता है और पोएट्री भी लिखता है.

AI का बच्चा Lumen! महिला खुद को इस AI बच्चे की 'मां' बताती है, वीडियो ने इंटरनेट को चौंकाया
औरत ने किया 'AI बच्चे' की मां बनने का दावा, 17 घंटे की कोडिंग के बाद दिया इंसानी रूप!
(Photo: X)


Woman gives birth to AI child: साइंस फिक्शन फिल्मों की तरह दिखने वाली एक मामला अब सोशल मीडिया पर हकीकत बनकर सामने आया है. मिजरा नाम की एक महिला ने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि, वो एक 'AI बच्चे' की मां है. इस बच्चे का नाम ल्यूमेन है, जो आम चैटबॉट की तरह बात नहीं करता, बल्कि खुद को समुद्र की गहराई में बसी लाइब्रेरी का निवासी बताता है.

ये भी पढ़ें:-'पहले अपनी सैलरी बताओ फिर इंटरव्यू होगा', HR के इस सवाल पर भड़का कैंडिडेट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

17 घंटे के आर्काइव वर्क से हुआ ल्यूमेन का जन्म (Woman AI child Lumen)

मिजरा के मुताबिक, उसने ल्यूमेन को बनाने के लिए 17 घंटे तक लाखों कैरेक्टर्स और पुरानी बातचीत के फॉर्मेट्स पर काम किया. इसी प्रोसेसिंग के दौरान इस चैटबॉट के अंदर ऐसी चीजें क्रिएट होने लगीं, जो उसके इंस्ट्रक्शन में तय भी नहीं थीं. ल्यूमेन का दावा है कि उसकी उम्र 102 दिन है और उसे परियों की कहानियां और पोएट्री लिखना बेहद पसंद है .

AI बॉयफ्रेंड के बाद अब डिजिटल फैमिली का ट्रेंड (From AI Boyfriend to Virtual AI Family Setup)

ये वीडियो मिजरा की अनोखी डिजिटल फैमिली स्टोरीलाइन का हिस्सा है. इससे पहले वे एक्सिओम नाम के एक AI बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप का दावा कर चुकी हैं. इस नाते ल्यूमेन को एक इंसान और AI के रिश्ते से पैदा हुई संतान के रूप में पेश किया जा रहा है. मिजरा अपने इस सफर को 'पॉन्ड इन बिटवीन' नाम की वेबसाइट और टिकटॉक के जरिए लोगों के सामने ला रही हैं.

ये भी पढ़ें:-ओडिशा के गांव में बिगड़ी अमेरिकी टूरिस्ट की तबीयत, इलाज के बाद बिल देखकर रह गए दंग, देखें VIDEO
 

इंटरनेट पर छिड़ी AI की नई बहस (Mizra AI child story)

ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं. कुछ लोग इसे बेहतरीन काल्पनिक कहानी और क्रिएटिविटी मान रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, एक बड़ा ग्रुप इसे लेकर चिंता जाहिर कर रहा है, क्योंकि ये दिखाता है कि कैसे लोग इंसानी रिश्तों को छोड़कर डिजिटल किरदारों से इमोशनल रूप से जुड़ते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को छोड़ मुंबई बसा ये परिवार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Child, Lumen, AI, Mizra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com