आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत को लेकर फिर से सोशल मीडिया पर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है. Instagram पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक भारतीय टेक क्रिएटर ने दावा किया है कि OpenAI के सबसे पावरफउल और एडवांस मॉडल GPT-6 Astra ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट पर जाकर उनके लिए रुकने की जगह बुक कर दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे प्रोसेस के दौरान AI को किसी भी तरह की मानवीय मदद की जरूरत नहीं पड़ी. हाल ही में एक और ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यूजर ने GPT-6 Astra की मदद से IRCTC से तत्काल टिकट बुक करने का दावा किया था. अब इस वीडियो ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी खीचा है.
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर टेक बाय पवन ने इस वीडियो के शेयर किया है. इस वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो को देखने वाले लोग इस बात को लेकर बेहद हैरान हैं कि कैसे एक AI मॉडल ने इतनी जटिल और भारी ट्रैफिक वाली वेबसाइट पर जाकर उस काम को चुटकियों में पूरा कर दिया. इसमें इंसानों को भी बेहद तेज स्पीड, एक्यूरेसी और लगातार नजर रखने की जरूरत पड़ती है.
तिरुमाला तिरुपति की भारी ट्रैफिक वेबसाइट पर AI का टेस्ट
वीडियो में टेक क्रिएटर Pavan ने ये टेस्ट करने का फैसला किया कि क्या AI मॉडल वास्तव में TTD वेबसाइट पर रहने की जगह बुक कर सकता है. आपको बता दें कि TTD का ऑनलाइन पोर्टल दुनिया के सबसे व्यस्त बुकिंग पोर्टल्स में से एक है, जहां जैसे ही दर्शन या ठहरने के स्लॉट खोले जाते हैं, भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट अक्सर हैंग या स्लो हो जाती है.
उनके अनुसार, उन्होंने AI को केवल एक साधारण निर्देश या प्रॉम्प्ट दिया, जिसमें 21 दिसंबर को तिरुपति दर्शन के लिए रुकने की जगह बुक करने को कहा गया था. उनका दावा है कि इसके बाद AI मॉडल ने खुद-ब-खुद उनके सेव्ड लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल किया. वेबसाइट के भीतर मेनू और तारीखों को नेविगेट किया और बुकिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पेमेंट पेज के गेटवे पर जाकर खुद ही रुक गया.
पेमेंट से ठीक पहले खुद रुक गया AI एजेंट
पेमेंट पेज पर जाकर रुकने की वजह थी कि यूजर ने इसे आगे की जानकारी नहीं दी थी. पवन के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने इस AI एजेंट को अपनी किसी भी तरह की बैंकिंग या फाइनेंशियल जानकारी नहीं दी. वीडियो में दिखाए गए स्क्रीनशॉट से साफ पता चलता है कि चैट इंटरफेस पर ऊपर "GPT-6 Astra" का लेबल लगा हुआ था. AI को दिए गए प्रॉम्प्ट में निर्देश था कि वह TTD पोर्टल पर लॉगिन करे, सबसे सही आवास का सेलेक्शन करे और पेमेंट करने से ठीक पहले रुक जाए ताकि यूजर खुद अपनी आंखों से क्रेडेंशियल्स और बुकिंग डिटेल्स को कन्फर्म करने के बाद सेफली पेमेंट कर सके.
इस हैरान कर देने वाले दावे ने सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी चर्चा छेड़ दी है. कई यूजर्स इसे AI-पावर्ड पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट्स के भविष्य की एक शानदार और क्रांतिकारी झलक मान रहे हैं. ये आने वाले समय में इंटरनेट सर्फिंग और बुकिंग जैसे उबाऊ और जटिल कामों को इंसानों के बदले खुद पूरा कर लिया करेंगे. हालांकि, दूसरी तरफ कई टेक एक्सपर्ट्स ने AI को अपने पर्सनल लॉगिन अकाउंट्स और पासवर्ड्स का एक्सेस देने पर गंभीर चिंता जाहिर की है.
यह भी पढ़ें : Jio का सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का सिम, अनमिलिटेड डेटा और कॉल फ्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं