भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी बाजार में अपनी खास पहचान बना रहे ब्रांड AI+ ने भारतीय बाजार में एक साथ कई नए गैजेट्स लॉन्च करके तहलका मचा दिया है. कंपनी ने अपने सबसे नए स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE के साथ दो टैबलेट्स Ai+ NovaTab और Nova LapTab 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये तीनों ही गैजेट्स बिल्कुल नए Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं. इसे कंपनी के कस्टमाइज्ड nxtQ OS इंटरफेस के साथ ट्यून किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये इंटरफेस शानदार प्राइवेसी और बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस देता है.
Ai+ Pulse 2 FE और एआई टैबलेट्स की कीमतें व सेल ऑफर्स
कंपनी ने इन तीनों ही डिवाइसेज को बजट-फ्रेंडली कीमतों पर पेश किया है. जिनकी पहली सेल 7 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी.
- Ai+ Pulse 2 FE (स्मार्टफोन): इसके सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मात्र 9,999 रुपये रखी गई है. यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
- Ai+ NovaTab (टैबलेट): बैंक ऑफर्स को शामिल करने के बाद, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये तय की गई है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. ये डार्क ब्लू और सिनेमन ब्राउन कलर्स में उपलब्ध होगा.
- Ai+ Nova LapTab 5G (प्रीमियम टैबलेट): इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती प्रभावी कीमत (बैंक ऑफर्स के साथ) 24,999 रखी गई है. ये टील ग्रीन और डार्क ब्लू कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Ai+ Pulse 2 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डेली और बजट यूजर्स के लिए ये फोन एक प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी डील है. ये डुअल सिम सपोर्ट करने वाला फोन 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले (720x1,600 पिक्सल) के साथ आता है. ये फोन Android 16 और nxtQ OS पर आधारित है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Mali-G52 MC2 GPU ग्राफिक्स के साथ जोड़ा गया है. ये 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.
यह भी पढ़ें : iPhone 18 Pro छोड़ ये फोन चला रहे हैं Virat Kohli, रोहित शर्मा को भी है इसी से प्यार, जानें दाम
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एआई-बेस्ड डुअल कैमरा दिया गया है. जिसका प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल का है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सुरक्षा के लिए इसमें धूल और पानी से बचाने वाली IP64 की रेटिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसका कुल वजन केवल 199 ग्राम है.
Ai+ NovaTab और Nova LapTab 5G के स्पेसिफिकेशन्स
बड़ी स्क्रीन पर पढ़ाई, गेमिंग और ऑफिस का काम करने वालों के लिए ये दोनों टैबलेट्स काम के हो सकते हैं. Ai+ NovaTab 8,000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 11.97-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. ये टैबलेट ऑक्टा-कोर T760 चिपसेट और Arm Mali-G57 MC4 GPU पर चलता है. इसमें 8GB तक की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसमें फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें बेहतर ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 5G और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 8,000mAh की दमदार बैटरी (18W चार्जिंग सपोर्ट) दी गई है.
Ai+ Nova LapTab 5G की बात करें तो इसमें 13.2-इंच की 2.4K हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले दी गई है जो 3:2 आस्पेक्ट रेशियो, 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. ये प्रीमियम टैबलेट ऑक्टा-कोर MediaTek MT8755 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. बेहतर साउंड के लिए इसमें क्वाड-स्पीकर (चार स्पीकर्स) सेटअप, शानदार स्टाइलस इनपुट सपोर्ट, अटैचेबल फिजिकल कीबोर्ड सपोर्ट और सुपरफास्ट 5G कनेक्टिविटी दी गई है. इस डिवाइस को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें : Jio का सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का सिम, अनमिलिटेड डेटा और कॉल फ्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं