विज्ञापन

ओडिशा के गांव में बिगड़ी अमेरिकी टूरिस्ट की तबीयत, इलाज के बाद बिल देखकर रह गए दंग, देखें VIDEO

American tourist Odisha hospital: ओडिशा के एक ग्रामीण सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज मिलने के बाद अमेरिकी टूरिस्ट माइक ने भारत के हेल्थकेयर सिस्टम की जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर अब उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ओडिशा के गांव में बिगड़ी अमेरिकी टूरिस्ट की तबीयत, इलाज के बाद बिल देखकर रह गए दंग, देखें VIDEO
भारत के फ्री हेल्थकेयर का मुरीद हुआ अमेरिकी नागरिक, ओडिशा के अस्पताल का वीडियो वायरल
Photo Source: mikenoonevisuals

American tourist viral video: भारत की संस्कृति और खाने का स्वाद अक्सर विदेशी टूरिस्टों को अपना दीवाना बना देता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें टूरिस्ट इंडिया के कल्चर से लेकर खान-पान और यहां तक की अपनेपन की तारीफें करते नहीं थकते, लेकिन कई बार ज्यादा खान-पान सेहत पर भारी भी पड़ जाता है, कुछ ऐसा ही हुआ भारत घूमने आए अमेरिकी इंटरनेशनल फिल्ममेकर माइक के साथ. भारत पहुंचे अभी महज पांच दिन ही हुए थे कि ओडिशा ट्रिप के दौरान वो अचानक बीमार पड़ गए.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को छोड़ मुंबई बसा ये परिवार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

दरअसल, भारत घूमने आए माइक की ओडिशा के गांव में अचानक तबीयत खराब हो गई. अस्पताल में ग्लूकोज की ड्रिप और इंजेक्शन लगने के बाद जब उन्हें पता चला कि इलाज का एक पैसा भी नहीं देना है, तो वे हैरान रह गए. उन्होंने अमेरिका के महंगे इलाज से कंपेरिजन करते हुए भारत के फ्री हेल्थकेयर सिस्टम का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ज्यादा खाने से बिगड़ी तबीयत, पहुंचे अस्पताल (Odisha rural hospital treatment)

माइक ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट mikenoonevisuals से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, उन्हें कोई फूड पॉइजनिंग नहीं हुई थी, बल्कि खाना इतना टेस्टी था कि उन्होंने बेवकूफी में जरूरत से ज्यादा खा लिया. लगातार उल्टी होने के कारण उन्हें ओडिशा के एक छोटे से ग्रामीण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. वहां डॉक्टरों ने उन्हें ड्रिप चढ़ाई और जरूरी दवाइयां दीं. इलाज के बाद जब माइक को होश आया, तो उन्हें सबसे ज्यादा डर अस्पताल के भारी-भरकम बिल का लग रहा था. उन्होंने वीडियो में कहा कि, अगर वो अपने देश अमेरिका में होते तो ड्रिप और इंजेक्शन का बिल हजारों डॉलर में आता, लेकिन यहां सरकारी अस्पताल ने उनसे एक भी पैसा नहीं लिया, जिससे वो पूरी तरह दंग रह गए.

ये भी पढ़ें:-1 लाख रुपये तो सिर्फ 'कामवाली' पर होते हैं खर्च, शंघाई में रह रहे भारतीय फैमली का मंथली बजट हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर भारत के हेल्थकेयर की जमकर तारीफ (Social Media Praises Free Healthcare in India)

इंटरनेट पर माइक का ये मजेदार वीडियो सामने आते ही देखते ही देखते वायरल हो गया. वहीं वीडियो देख चुके लोग अब उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स ने लिखा कि, 'भारत का फ्री हेल्थकेयर सिस्टम कई मायनों में बहुत से बड़े और विकसित देशों से कहीं बेहतर है.' माइक के इस वीडियो को अब तक 27 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-'बदसूरती' के मिले लाखों रुपये! इस डॉगी ने चमकाई मालकिन की किस्मत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Tourist, Odisha Hospital, Free Healthcare India, Instagram Viral Video, Sarkari Hospital News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com