विज्ञापन

'पहले अपनी सैलरी बताओ फिर इंटरव्यू होगा', HR के इस सवाल पर भड़का कैंडिडेट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

HR asking salary before interview: जॉब इंटरव्यू की प्रोसेस के दौरान पहले ही राउंड में करेंट सैलरी यानि CTC मांगने और कंपनी का बजट छिपाने की एचआर की इस आदत पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है.

'पहले अपनी सैलरी बताओ फिर इंटरव्यू होगा', HR के इस सवाल पर भड़का कैंडिडेट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
वॉट्सऐप पर मांगी सैलरी की डिटेल तो कैंडिडेट ने कर दिया इनकार, HR ने तुरंत किया घोस्ट
istockphoto

HR asking CTC on Whatsapp viral post: अक्सर जॉब इंटरव्यू के दौरान कंपनियां कैंडिडेट से उनकी करेंट सैलरी का पूरा हिसाब-किताब मांग लेती हैं, लेकिन जब कैंडिडेट कंपनी से उस जॉब का बजट पूछता है, तो बात टाल दी जाती है. ऐसा ही एक वाक्या इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया है. जहां एक HR ने वॉट्सऐप चैट पर कैंडिडेट से सीधे उसका करेंट CTC ही पूछ लिया. कैंडिडेट ने पहले कंपनी का बजट जानने की कोशिश की, लेकिन जवाब न मिलने पर अपनी पुरानी सैलरी बताने से इनकार करते हुए अपना एक्सपेक्टेड पैकेज बता दिया, तो उसे बिना जवाब दिए घोस्ट कर दिया. इस मामले के बाद इंटरनेट पर नौकरीपेशा लोग दो गुटों में बंट गए हैं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड को छोड़ मुंबई बसा ये परिवार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पुरानी सैलरी से तय नहीं होनी चाहिए नए रोल की वैल्यू (HR asking salary before interview)

रेडिट यूजर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरी करेंट सैलरी मेरी पुरानी कंपनी के हिसाब से है, उससे ये तय नहीं होता कि नए रोल में मैं क्या वैल्यू जोड़ सकता हूं.' जब यूजर ने अपनी उम्मीद का सैलरी ब्रैकेट बताकर इंटरव्यू जारी रखने को कहा, तो HR ने चैट का कोई जवाब नहीं दिया और कैंडिडेट को घोस्ट (यानी कंपनी द्वारा अचानक बिना किसी सूचना के संपर्क तोड़ देना या रिप्लाई न करना) कर दिया. यूजर ने सवाल उठाया कि जब कंपनियां अपना बजट छिपाकर रखती हैं, तो कैंडिडेट से ट्रांसपेरेंसी की उम्मीद क्यों की जाती है.

ये भी पढ़ें:-ओडिशा के गांव में बिगड़ी अमेरिकी टूरिस्ट की तबीयत, इलाज के बाद बिल देखकर रह गए दंग, देखें VIDEO

सिक्योरिटी के नाम पर 40 हजार का चेक और अजीबोगरीब शर्तें (Job seeker salary transparency)

इस मामले में आगे यूजर ने ये भी दावा किया कि, HR ने उनसे जॉइनिंग से पहले 40,000 रुपये का सिक्योरिटी चेक या ओरिजिनल एजुकेशन डाक्यूमेंट्स जमा कराने की बात कही थी. इतना ही नहीं, पर्सनल लैपटॉप पर काम करने के लिए ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने और कंपनी लैपटॉप के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट की शर्त भी रखी गई थी. इन सब दावों ने सोशल मीडिया पर कॉरपोरेट कल्चर की पोल खोलकर रख दी है.

Another day, another hr asking about current CTC in WhatsApp
by u/Noreddit86 in developersIndia

सोशल मीडिया पर यूजर्स की बंटी राय (Mixed Reactions and Arguments from Internet Users)

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग तर्क देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि, 'करेंट CTC पहले ही बता देना बेहतर है, ताकि 3-4 राउंड के बाद रिजेक्शन का झंझट न रहे और समय बचे.' वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि, 'इंटरनेशनल कंपनियों की तरह यहां भी जॉब डिस्क्रिप्शन के साथ ही सैलरी का बजट साफ बताया जाना चाहिए.'

ये भी पढ़ें:-1 लाख रुपये तो सिर्फ 'कामवाली' पर होते हैं खर्च, शंघाई में रह रहे भारतीय फैमली का मंथली बजट हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CTC, Interview, HR, Salary, Job Seeker Salary Negotiation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com