Why Finland family chose Mumbai: अक्सर लोग भारत छोड़कर विदेशों में बसने की इच्छा रखते हैं, लेकिन इस फैमली की कहनी बिल्कुल अलग है. सोशल मीडिया पर 'द फिनडियन फैमिली' के नाम से फेमस ये फैमली फिनलैंड की आरामदायक जिंदगी को छोड़कर मुंबई आ बसी है. उनके इस फैसले की चर्चा इन दिनों इंटरनेट पर जोरों-शोरों से हो रही है. अब लोग जानना चाहते हैं कि, आखिर वो क्या वजह है जिसके चलते इस फिनिश फैमली ने अपने देश की शांति और सुरक्षा को छोड़कर सपनों के शहर मुंबई का रुख किया है.
बच्चों को एक दायरे में कैद नहीं रखना चाहते पैरेंट्स (Finland to India relocation)
पेशे से टीचर और कंटेंट क्रिएटर टोको ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए अपने वीडियो के जरिए बताया कि, फिनलैंड में उनकी लाइफ बहुत अच्छी और मजे में चल रही थी, लेकिन वे नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे दुनिया का सिर्फ एक ही पहलू देखकर बड़े हों. इसी सोच के साथ उन्होंने और उनकी पत्नी जानिका तूनेनैन ने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर भारत आने का फैसला किया. ये फैमली जुलाई के आखिरी हफ्ते में मुंबई पहुंची है, जहां मुंबई शहर की बारिश ने उनका शानदार स्वागत किया.
सोशल मीडिया पर भारतीयों ने दिल खोलकर किया स्वागत (Indian Social Media Users Show Huge Love)
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने सफर के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'नई जगह को एक्सप्लोर करने का रोमांच अब शुरू हो रहा है.' फैमली ने सोशल मीडिया पर भारत को नमस्ते कहकर अपनी इस नई शुरुआत को सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर इस फैमली का वीडियो आते ही वायरल हो गया और लोग कमेंट्स में उनका स्वागत करते नहीं थक रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि, 'मुंबई के लोगों का दिल बहुत बड़ा है और उन्हें यहां रहकर हर पल प्यार महसूस होगा.'
ये भी पढ़ें:-1 लाख रुपये तो सिर्फ 'कामवाली' पर होते हैं खर्च, शंघाई में रह रहे भारतीय फैमली का मंथली बजट हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं