विज्ञापन

भारत का अनदेखा स्वर्ग! असम के चाय बागानों की खूबसूरती देख हैरान रह गई दुनिया, Video वायरल

असम के खूबसूरत चाय बागानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के उस अनदेखे पहलू को दिखाया गया है जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. हरियाली, शांति और मेहनती लोगों की झलक वाला यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

भारत का अनदेखा स्वर्ग! असम के चाय बागानों की खूबसूरती देख हैरान रह गई दुनिया, Video वायरल
इंडिया इज ब्यूटीफुल! असम के टी गार्डन का Video देख दुनिया कर रही तारीफ

भारत की खूबसूरती सिर्फ बड़े शहरों या मशहूर पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी असली पहचान उन जगहों में छिपी है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. ऐसा ही एक खूबसूरत नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक महिला ने असम के चाय बागानों की झलक दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया.

असम के चाय बागानों की मनमोहक झलक

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को Nia Patel ने शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- भारत का वो हिस्सा जो कोई आपको नहीं दिखाता. वीडियो में असम के विशाल चाय बागानों की हरियाली और शांत माहौल साफ नजर आता है. दूर-दूर तक फैली हरियाली किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती.

बस यात्रा से खास अनुभव तक

निया पटेल ने बताया, कि वह कई घंटों तक बस से सफर कर रही थीं और रास्ते भर चाय के बागान देखती रहीं. कुछ दिनों बाद उन्हें उन महिलाओं से मिलने का मौका मिला, जो हाथों से चाय की पत्तियां तोड़ती हैं. इस अनुभव को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक बताया.

देखें Video:

चाय तोड़ने वाली महिलाओं से मुलाकात

वीडियो में सिर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं, बल्कि उन मेहनती महिलाओं की झलक भी है, जो चाय की पत्तियां चुनने का काम करती हैं. निया ने कहा, कि इन महिलाओं से मिलना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर लोग भारत की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भारत वाकई बहुत खूबसूरत है. दूसरे ने कहा- इंडिया में सब कुछ है. वहीं, एक अन्य यूजर ने सिर्फ एक शब्द में कहा- खूबसूरत.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: वाइब्रेंट, एनर्जेटिक और अलग दुनिया! अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों की तारीफ में कही ऐसी बात, वायरल हुआ Video

सवारी ने गलती से ट्रांसफर कर दिए 10 हजार रु, Uber ड्राइवर ने रात में ही फिर जो किया, शायद ही कोई ये करेगा!

चेंज नहीं था तो शादी वाले घर में Blinkit डिलीवरी बॉय को ऐसे किया पेमेंट, Video देख हंसी नहीं रुकेगी!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com