विज्ञापन

वाइब्रेंट, एनर्जेटिक और अलग दुनिया! अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों की तारीफ में कही ऐसी बात, वायरल हुआ Video

भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों और अमेरिका के स्टोर्स की तुलना करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय बाजारों की चहल-पहल, मोलभाव और रंगीन माहौल को दिखाया गया है.

वाइब्रेंट, एनर्जेटिक और अलग दुनिया! अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों की तारीफ में कही ऐसी बात, वायरल हुआ Video
40 डिग्री में शॉपिंग करने निकली अमेरिकी महिला, भारतीय बाजार देखकर बोली- ये तो अलग ही अनुभव है!

भारत के रंग-बिरंगे और चहल-पहल भरे बाजार हमेशा से खास रहे हैं, लेकिन जब एक अमेरिकी महिला ने इन्हें अपने नजरिए से दिखाया, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भारत में रह रही कंटेंट क्रिएटर Katie Sharma ने भारतीय बाजारों और अमेरिका के स्टोर्स के बीच का फर्क बताया और उनकी यह तुलना लोगों को खूब पसंद आ रही है.

भारतीय बाजारों का ‘वाइब्रेंट' अनुभव

वीडियो में केटी शर्मा एक गर्म दिन में बाजार घूमते हुए नजर आती हैं. चारों तरफ भीड़, गाड़ियों का शोर, रंग-बिरंगे सामान और स्ट्रीट फूड की खुशबू यह सब मिलकर भारतीय बाजारों को एक अलग ही पहचान देता है. उन्होंने वीडियो में कहा- 40 डिग्री में शॉपिंग करने निकली हूं… इंडिया वाइब्रेंट और एनर्जेटिक है. यहां ट्रैफिक है, भीड़ है, लेकिन मजा भी है.

मोलभाव और देसी शॉपिंग का मजा

केटी ने बताया कि उन्होंने 800 रु में दो तौलिए खरीदे, लेकिन उन्हें यकीन नहीं था कि उन्होंने सही दाम दिया या नहीं. भारत के बाजारों में मोलभाव एक आम बात है और यही इसे खास बनाता है. उन्होंने 90 रु का पनीर ब्रेड पकोड़ा भी खाया और कहा कि यह बेहद सस्ता और स्वादिष्ट है. साथ ही, बाजार घूमते-घूमते उन्होंने करीब 10,000 कदम भी पूरे कर लिए.

देखें Video:

भारतीय बाजार और अमेरिकी स्टोर में फर्क

केटी ने अपने पोस्ट में भारत और अमेरिका के शॉपिंग अनुभव का अंतर भी बताया:

भारत के बाजार:
- खुले और भीड़भाड़ वाले
- मोलभाव आम बात
- अलग-अलग दुकानों में खास सामान
- सामाजिक और बातचीत वाला माहौल

अमेरिका के स्टोर:
- शांत और व्यवस्थित
- फिक्स प्राइस
- एक ही जगह सब सामान
- एयर-कंडीशंड और इंडोर

उन्होंने कहा, कि दोनों ही अनुभव अलग हैं और किसी को बेहतर या खराब नहीं कहा जा सकता.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा- खुले बाजार मौसम अच्छा हो तो बहुत शानदार लगते हैं. दूसरे ने कहा- मोलभाव करना सीखना पड़ेगा, खासकर महिलाओं को इसमें महारत होती है. कई लोगों ने केटी के अनुभव को सही बताया और कहा कि भारतीय बाजारों की असली पहचान यही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: सवारी ने गलती से ट्रांसफर कर दिए 10 हजार रु, Uber ड्राइवर रात में ही फिर जो किया, शायद ही कोई ये करेगा!

चेंज नहीं था तो शादी वाले घर में Blinkit डिलीवरी बॉय को ऐसे किया पेमेंट, Video देख हंसी नहीं रुकेगी!

क्या सच में भूत होते हैं? वैज्ञानिकों ने बताया क्यों पुरानी इमारतों में लगता है डर, वजह हैरान कर देगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Markets Vs US Stores, American Woman In India, Indian Bazaar Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com