Viral Video: भारतीय ट्रेन के एक्सपीरियंस को एक बुरे सपने जैसा समझने वाले लोगों के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर फ्रैंकी एरोज ने 16 अक्टूबर को एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का अपना अनुभव बता रही हैं. उनका कहना है कि इस ट्रेन को देखकर इंग्लिश ट्रेनों को शर्म आ सकती हैं.
'साफ कोच-टॉयलेट, फ्री स्नैक कार्ट'
फ्रैंकी एरोज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'वंदे भारत एक्सप्रेस में यहां साफ-सुथरे कोच और टॉयलेट हैं. साथ ही फ्री बिस्कुट, चाय, पानी और एक प्यारा सा स्नैक कार्ट भी मिलता है. अगर आप दुनिया से नफरत करना चाहते हैं, तो मीडिया और डर फैलाने वाली बातों को ही सुनते रहें और उन्हीं के हिसाब से सोचें. लेकिन अगर आप दुनिया से प्यार करना चाहते हैं, तो बाहर निकलें और खुद इसका अनुभव करें.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'उस ट्रेन से बिल्कुल अलग जिसमें मैंने सफर किया'
फ्रैंकी एरोज की इस वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग इसे अपनी इंडियन ट्रेन जर्नी से कंपेयर करके सरप्राइज हो रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इंडिया में सस्ती और महंगी दोनों तरह की ट्रेनें चलती हैं. ये पूरी तरह से आपके ऊपर है कि आप किसका अनुभव करना चाहते हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'वाह, यह तो उस स्लीपर ट्रेन से बिल्कुल अलग है जिससे हम वाराणसी गए थे. हालांकि, उस एक्सपीरियंस को मैं दुनिया की किसी भी चीज के बदले नहीं बदलना चाहूंगी.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर आपका रोज का बजट 5 डॉलर से ज्यादा है, तो शायद आप इसका खर्च उठा सकते थे.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मेरे देश और हमारी भारतीय ट्रेनों के बारे में इतने सुंदर शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'भारत में दुनिया के सबसे सस्ते और सबसे महंगे, दोनों तरह के ट्रेन ऑप्शन मौजूद हैं. आप जितना भुगतान करते हैं, आपको वैसी ही सुविधा मिलती है. यहां दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल रेल नेटवर्क है, इसलिए यहां विकल्पों की भरमार है.'
यह भी पढ़ें | कौन हैं तेजस सुदर्शन? जिन्होंने चेन्नई मेट्रो में 90 सेकंड के अंदर पीएम मोदी को समझाए अपने 2 एआई प्लान
यह भी पढ़ें | VIDEO: जंगल सफारी में बाघ के पीछे दौड़ता दिखा हाथी, पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया रोमांचक नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं