World Angriest Frog: सोशल मीडिया पर अक्सर स्क्रॉल करते हुए ऐसे गोल-मटोल अजीबोगरीब जीवों की फोटो सामने आ जाती है, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो ये दुनिया से बेहद नाराज हैं. लोग अक्सर इन्हें मीम्स में यूज करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इसे दुनिया का सबसे चिड़चिड़ा जीव कहते हैं. मगर सच तो ये है कि, ये बेचारा दिल का बुरा नहीं है, शक्ल ही कुछ ऐसी है. टरनेट पर तहलका मचाने वाला ये गोल मटोल मेंढक असल में उदास नहीं, बल्कि कुदरत की एक अनोखी बनावट है, जिस वजह से ये लोगों का ध्यान खींच लेता है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत कब्रिस्तान! जिसे देखने खिंचे चले जाते हैं लोग, चौंका देगी वजह
उदासी के पीछे छिपी है असली वजह (Why does the rain frog look so angry?)
विज्ञान की दुनिया में इस जीव को ब्रेविसेप्स प्रजाति का रेन फ्रॉग कहा जाता है. इसकी छोटी सी नाक, नीचे की ओर मुड़ा हुआ मुंह और गोल शरीर इसे हर वक्त गुस्से वाला लुक देता है. ये अपना ज्यादातर समय जमीन के अंदर गहरे गड्ढों में छिपकर बिताता है. जब तेज बारिश होती है, तब जाकर ये खाने की तलाश और अपना कुनबा बढ़ाने बाहर निकलता है.
अंडे से सीधे निकलता है छोटा मेंढक (Direct development inside the egg)
आम मेंढकों की तरह लंबी छलांग लगाना इसके बस की बात नहीं है. इसके छोटे और मजबूत पैर उछलने के बजाय मिट्टी खोदने में ज्यादा काम आते हैं. जब भी इसे किसी खतरे का अहसास होता है, ये हवा भरकर खुद को फुटबॉल की तरह फुला लेता है, ताकि कोई शिकारी इसे आसानी से निगल न सके. आपको जानकर हैरानी होगी कि, मोजाम्बिक रेन फ्रॉग की लाइफस्टाइल आम मेंढकों से बेहद अलग होती है. इसमें बच्चों को पानी में तैरने वाले टैडपोल वाले दौर से गुजरना ही नहीं पड़ता. अंडे के अंदर ही बच्चे का पूरा डेवलप हो जाता है और जब वो बाहर आते हैं तो सीधे छोटे मेंढक के रूप में ही जन्म लेते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं