अगर आपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक आपका एड्रेस अपडेट नहीं हुआ है, तो इसका कारण आपकी ओर से आवेदन के दौरान की गई छोटी-मोटी गलती हो सकती है. हम में से कई लोग जल्दबाजी में गलत दस्तावेज अपलोड कर देते हैं या गलत ऑप्शन चुन लेते हैं, जिसके कारण हमारा अपडेट का रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाता है या अपडेट में देरी होती है. इसी को लेकर UIDAI ने सोशल मीडिया पर आधार धारकों को सलाह दी है कि एड्रेस अपडेट करते समय दस्तावेज के अनुसार सही विकल्प का चयन करें, ताकि प्रोसेस बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके. यहां हम जानेंगे UIDAI ने आधार अपडेट को लेकर क्या नई सलाह दी है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
सोशल मीडिया X पर UIDAI ने क्या दी जानकारी?
UIDAI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एड्रेस बदलने को लेकर कुछ अहम जानकारी शेयर की, जैसे-
माईआधार पोर्टल या आधार ऐप द्वारा ऑनलाइन पता अपडेट करते समय सही विकल्प चुनना न भूलें!
— Aadhaar (@UIDAI) August 9, 2026
ड्रॉपडाउन मेनू से अपने दस्तावेज़ के अनुसार सही विकल्प चुनें और पता अपडेट की प्रक्रिया को आसान बनाएं।
सही दस्तावेज़, सही विकल्प — आधार अपडेट में रखें पूरी सावधानी! ✅#AadhaarApp #myAadhaar… pic.twitter.com/319U3Eyuzg
- कुछ लोग आधार पर एड्रेस अपडेट करते समय गलत विकल्प चुनते हैं, जिसकी वजह से आधार अपडेट नहीं हो पाता है.
- अगर आप आधार में पता बदलना चाहते हैं, तो myAadhaar Portal या Aadhaar App के जरिए अपना पता अपडेट करते हैं.
- इसके लिए बस आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू में सही विकल्प चुनने की आवश्यकता होती है.
- आपके पास जो एड्रेस प्रूव हैं, उसके अनुसार सही कैटेगरी का चयन करना जरूरी है.
- सही दस्तावेज और सही विकल्प चुनने से आधार अपडेट की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है.
UIDAI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि आधार अपडेट करते समय सावधानी बरतें और गलत जानकारी या भ्रमित करने वाली बातों पर भरोसा न करें.
ऑनलाइन कैसे करें आधार पर एड्रेस अपडेट?
अगर आप ऑनलाइन आधार अपडेट कर रहे हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप विकल्प चुनें-
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myAadhaar Portal या Aadhaar App पर जाएं.
- अब अपने आधार नंबर और OTP की मदद से इसे लॉगिन करें.
- इसके बाद Address Update या Update Aadhaar Online का विकल्प चुनें.
- फिर आपको नया पता दर्द करने का विकल्प दिख रहा होगा, यहां अपना नया पता सही-सही दर्ज करें.
- नए पते के प्रमाण के रूप आपके पास जो मान्य दस्तावेज हैं, उसे अपलोड करें.
- अपने दस्तावेज के मुताबिक, ड्रॉपडाउन मेन्यू में सही कटैगरी चुनें और फिर से एक बार अपनी सभी जानकारी जांचकर इसे सब्मिट कर दें.
आधार पर पता अपडेट करने का क्या है शुल्क?
अगर आप आधार कार्ड में अपना पता myAadhaar पोर्टल या फिर आधार केंद्र पर जाकर पता बदलवाते हैं, तो इसके लिए आपको 75 रुपये शुल्क के रूप में देना होगा.
ये भी पढ़ें - Aadhaar Update: आधार में नाम बदलने की लिमिट खत्म? अब क्या करें, जानिए कैसे सही करें अपना नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं