विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'Cockroach Janta Party', 3 दिनों में जुड़े हजारों लोग, जानें क्या है पूरा मामला

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम की एक नई पार्टी काफी चर्चा में है. यह पार्टी मजाकिया अंदाज में शुरू की गई थी, लेकिन अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे बेरोजगार युवाओं की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'Cockroach Janta Party', 3 दिनों में जुड़े हजारों लोग, जानें क्या है पूरा मामला
'Cockroach Janta Party' क्या है?

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी 'राजनीतिक पार्टी' की खूब चर्चा हो रही है. नाम है- 'कॉकरोच जनता पार्टी'. सुनने में यह मजाक या मीम जैसा लग सकता है, लेकिन इंटरनेट पर यह पार्टी तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों के अंदर इससे 70 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है.

एक बयान के बाद शुरू हुई चर्चा

दरअसल, यह पूरा मामला एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर बयान दिया था. कहा गया कि उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से की. यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कई लोगों ने इसका विरोध भी किया. हालांकि, बाद में चीफ जस्टिस  ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनका उद्देश्य भारत के बेरोजगार युवाओं की आलोचना करना नहीं था.

पूर्व AAP वर्कर ने बनाई पार्टी

इसी विवाद के बीच पूर्व AAP सोशल मीडिया वर्कर अभिजीत डिपके ने 'Cockroach Janta Party' नाम से एक सटायरिकल पार्टी शुरू कर दी. देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब, पार्टी की वेबसाइट पर इसे 'आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज' बताया जा रहा है. वेबसाइट पर लिखा गया है, 'यह उन लोगों की पार्टी है जिन्हें सिस्टम ने गिनना छोड़ दिया.' 

मैनिफेस्टो की भी हो रही चर्चा

इस पार्टी ने अपना मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, मीडिया और एंकर्स की जवाबदेही तय करने, रिटायरमेंट के बाद Chief Justices को राज्यसभा सीट न देने और दल बदलने वाले नेताओं पर कार्रवाई जैसी मांगें शामिल हैं.

नेताओं ने भी किया रिएक्ट

इस वायरल पार्टी पर TMC सांसद Mahua Moitra और Kirti Azad ने भी प्रतिक्रिया दी है. दोनों नेताओं ने मजाकिया अंदाज में इसमें शामिल होने की बात कही, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.

फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग 'कॉकरोच जनता पार्टी' को सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि युवाओं की बेरोजगारी और सिस्टम के खिलाफ गुस्से का एक नया तरीका बता रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- हाउस हेल्प से पूछा- रोज लेट क्यों आती हो? जवाब सुन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के उड़ गए होश, बोले- आजकल स्किल कमाती है पैसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com