विज्ञापन

हाउस हेल्प से पूछा- रोज लेट क्यों आती हो? जवाब सुन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के उड़ गए होश, बोले- आजकल स्किल कमाती है पैसा

Viral News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्या ने X पर बताया कि उनकी हाउस हेल्प रोज थोड़ा लेट आने लगी थी. जब उन्होंने कारण पूछा तो महिला ने अपनी पूरी दिनचर्या बताई. आदित्या को लगा था कि शायद कोई घरेलू परेशानी होगी, लेकिन महिला का जवाब सुनकर वह खुद हैरान रह गए.

हाउस हेल्प से पूछा- रोज लेट क्यों आती हो? जवाब सुन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के उड़ गए होश, बोले- आजकल स्किल कमाती है पैसा
मेड के एक जवाब ने बदल दी इंजीनियर की सोच

Viral News: कभी-कभी जिंदगी में ऐसी बातें सुनने को मिल जाती हैं, जो हमारी सोच ही बदल देती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके घर में काम करने वाली हाउस हेल्प से जुड़ी है. दोनों के बीच हुई बातचीत ने इंटरनेट पर पढ़ाई, नौकरी, स्किल और कमाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला- 

दरअसल, खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताने वाले आदित्या नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में आदित्या ने बताया कि उनकी हाउस हेल्प पिछले कुछ दिनों से रोज देर से आ रही थीं. उन्हें लगा शायद कोई घरेलू परेशानी होगी, लेकिन महिला का जवाब सुनकर वह खुद हैरान रह गए.

आदित्या के देरी से आने की वजह पूछने पर हाउस हेल्प ने बताया कि उनके यहां काम करने से अलग वो चार बैचलर्स के लिए खाना भी बनाती है और इसके लिए हर व्यक्ति से 6 हजार रुपये महीने लेती है. यानी सिर्फ खाना बनाने से ही हाउस हेल्प की कमाई 24 हजार रुपये हो जाती है.

इसके अलावा वो दो और परिवारों के यहां भी काम भी करती है, जिससे करीब 20 हजार रुपये और मिलते हैं. इस तरह हाउस हेल्प की महीने की कमाई कुल 44 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. यानी सालाना कमाई 5 लाख रुपये से ज्यादा.

इंजीनियर को मिला बड़ा सबक

इस बातचीत के बाद आदित्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज समझ आया कि कोई काम छोटा नहीं होता. स्किल, मेहनत और कंसिस्टेंसी हमेशा रंग लाते हैं. वहीं, हजारों पढ़े-लिखे लोग आज भी बेरोजगार हैं.'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब, आदित्या की पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी है. कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि आज के समय में सिर्फ डिग्री से कुछ नहीं होता, असली ताकत स्किल में है. लोगों ने महिला की मेहनत और आत्मनिर्भरता की तारीफ की.

वहीं, कुछ लोगों ने इस कहानी का दूसरा पहलू भी बताया. उनका कहना था कि 44 हजार रुपये कमाने के लिए महिला को रोज 10 से 12 घंटे तक लगातार मेहनत करनी पड़ती होगी. घरेलू काम आसान नहीं होता और लंबे समय तक ऐसा काम शरीर पर भी असर डालता है.

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि नौकरी करने वालों की शुरुआत भले कम सैलरी से हो, लेकिन समय के साथ उनके पास ग्रोथ और बेहतर लाइफस्टाइल के मौके बढ़ते हैं. ऐसे में हाउस हेल्प के जीवन को खुद से बेहतर बताना किसी भी तरीके से सही नहीं है. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- 'रात 3 बजे उठकर देखते थे ईमेल' Meta की छंटनी से पहले ऑफिस में मची थी ऐसी अफरा-तफरी, एक्स-एम्प्लॉयी ने खोला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com