दुनिया में बहुत सी अजीबोगरीब चीजें (Weird Things) देखने को मिलती हैं, जो पल भर में हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. दुनिया में न जाने कितने अजीबोगरीब जानवर और पक्षी हैं, जिनके बारे में न तो हम कुछ जानते हैं और न हमने भी उन्हें देखा होगा. भले ही हमने कई अजीबोगरीब चीजें देखी हों लेकिन कई बार ऐसे जीव-जंतु या वस्तु हमारे सामने आ ही जाते हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब मछली की चर्चा छाई हुई है, जो देखने में काफी डरावनी है, और इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसके दांत बिल्कुल इसांनों के दांत जैसे हैं.
देखें Photo:
सोशल मीडिया पर इस मछली की फोटो काफी वायरल हो रही है और लोग इस मछली को इंसानों जैसे दांत वाली मछली बता रहे हैं. दरअसल, एक मछुआरे को हाल ही में एक अजीबोगरीब मछली (Weird Fish) मिली है. वो हमेशा की तरह समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था, लेकिन इस दौरान उसके हाथ लग गई ये अजीबोगरीब मछली. इस मछली को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे, क्योंकि ये देखने में है ही इतनी अजीब. इस मछली के दांत बिल्कुल इंसानों के दांत जैसे हैं (Fish With Human Like Teeth) इसलिए इसकी तुलना इंसानों से की जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि यह मछली अमेरिका (America) के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है. जेनेट पीयर (Jennette Pier) ने इसकी वायरल फोटो (Viral Photo) फेसबुक (Facebook) पर शेयर की है. इस मछली को शीप्स हेड फिश (Sheepshead Fish) बताया जा रहा है. सिर्फ दांत ही नहीं, इसके मसूड़े भी इंसानों की तरह हैं. इससे उसे कई तरह के समुद्री जीवों को चबाने में मदद मिलती है. माथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने इस मछली को पकड़ने के बाद बताया, कि यह काफी स्वादिष्ट भी होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं