विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

हेलमेट नहीं, फिश टैंक पहन बाइक दौड़ाते दिखा शख्स, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

Fish Aquarium Helmet: हाल ही में वायरल इस अजीबोगरीब वीडियो में एक शख्स सिर पर फिश एक्वेरियम जैसा दिखने वाला हेलमेट पहनकर सड़क पर बाइक चलाता नजर आ रहा है.

हेलमेट नहीं, फिश टैंक पहन बाइक दौड़ाते दिखा शख्स, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
सड़क पर बाइक चलाते हुए अजीबोगरीब हेलमेट पहने नजर आए लोग, वीडियो देख सिर खुजलाने लगे यूजर्स

Aquarium Helmet Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल एक अजीबो-गरीब वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. इस वायरल वीडियो में एक शख्स सिर पर फिश एक्वेरियम जैसा दिखने वाला हेलमेट पहनकर सड़क पर बाइक चलाता नजर आ रहा है. यह नज़ारा देखकर लोग हैरान रह गए हैं. कुछ लोग इसे 'नया जुगाड़' कह रहे हैं, तो कुछ इसे 'पागलपन की हद' मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे एआई वीडियो बताकर खूब मौज ले रहे हैं. 

यहां देखें वीडियो

सड़क पर निकला 'एक्वेरियम वाला राइडर' (Man Wears Fish Tank Helmet)

वीडियो में दिख रहा शख्स एक पारदर्शी गोल ग्लास हेलमेट पहने हुए है, जो बिल्कुल किसी फिश टैंक जैसा लग रहा है. हेलमेट इतना बड़ा और भारी दिख रहा है कि देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे उसने सिर पर असली एक्वेरियम ही रख लिया हो. इस अनोखे स्टाइल को देखकर हर कोई चौंक गया है और अब सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट चुके हैं. एक ओर कुछ लोग इसे 'क्रिएटिव सेफ्टी गियर' बता रहे हैं. उनका कहना है कि यह हेलमेट गर्मी, धूल और प्रदूषण से बेहतर सुरक्षा दे सकता है. वहीं दूसरी ओर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह हेलमेट वाकई सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है? कई यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे हैवी और हवादार हेलमेट पहनकर एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है.

बाइक सवार ने सिर पर पहना कांच का एक्वेरियम (Viral Helmet Experiment)

वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, भाईसाहब ने हेलमेट नहीं, मछलियों का घर पहन लिया. वहीं एक और यूजर ने पूछा, अगर इसमें मछली डाल दो तो क्या हेलमेट नहीं, एक्वेरियम बन जाएगा? इस वायरल वीडियो ने जहां एक तरफ लोगों को हंसाया, वहीं यह चर्चा भी छेड़ दी कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोग कितने जागरूक हैं और क्या ये क्रिएटिव आइडियाज असल में सुरक्षित भी हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarium Helmet Viral Video, Man Wears Fish Tank Helmet, Weird Safety Helmet Viral, Funny Road Safety Hack, Viral Helmet Experiment, Creative Helmet Design India, Viral Bike Rider Video, Helmet Or Aquarium Debate, Bizarre Safety Gear Trend, Social Media Viral Jugaad, Helmet, Bike Safety, Fish Aquarium Helmet, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com