विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2023

Video: फन फैलाये बैठा था प्यासा किंग कोबरा, शख्स ने इस तरह पिलाया पानी

Snake Viral Video: हाल ही में वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक शख्स प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Video: फन फैलाये बैठा था प्यासा किंग कोबरा, शख्स ने इस तरह पिलाया पानी

Man Gives Water To Thirsty Snake: सांप....जिनके नाम भर से ही कई लोगों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है, सोचिए अगर वो सामने आ जाए तो क्या होगा? यकीनन आपकी भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो इनके सामने आने से भी नहीं कतराते. हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स प्यासे किंग कोबरा को पानी पिलाता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं.

यहां देखें वीडियो

चौंका देने वाले इस किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का वीडियो देख लोग दंग हैं. वीडियो में एक प्यासे सांप को फन फैलाये भटकते देखा जा सकता है, जिसे एक शख्स कुछ अलग ही तरह से पानी पिलाता नजर आ रहा है. वीडियो में शख्स के इस नेक काम को देख यूजर्स का भी दिल पिघल रहा है. वीडियो में शख्स किसी बर्तन की मदद से सांप के ऊपर पानी गिराते जा रहा है, जिसे सांप पीने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को _goga_ni_daya_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे काफी देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 54 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वहीं वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Gives Water To Thirsty Snake, Thirsty Snake, King Cobra Snake, Saap, Sanp, Thirsty Snake Video Goes Viral, NDTV India, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com