हिंदी सिनेमा में बात जब भी 90 के दशक की होती है, तो उस दौर में आए बॉलीवुड गानों का अपना एक अलग ही जादू था. उस वक्त पर आए गाने, उनका संगीत सभी ऐसा था कि वो सालों बाद भी लोगों के जहन में बना हुआ है. आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हीरोइन का अंदाज, गाने का संगीत पर और गायकी तीनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. इस गाने में सुष्मिता सेन ने जबरदस्त डांस किया था, उनके इस गाने पर आज भी लड़कियां खूब डांस करती हैं. साल 1998 में आई फिल्म 'जोर' का ये गाना आज भी पुराने हिंदी गानों को पसंद करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल है.
सुष्मिता सेन और सनी देओल की फिल्म में दिखा था अलग अंदाज
हम बात कर रहे हैं फिल्म जोर की जो साल 1998 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना 'मैं कुड़ी अनजानी हूं' एक डांस सॉन्ग था. जिस पर सुष्मिता सेन ने अपने जलवे बिखेरे थे. फिल्म का डायरेक्शन संगीत सिवन ने किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर विवेक कुमार थे. फिल्म में सुष्मिता, सनी देओल के साथ मिलिंद गुणाजी, ओम पुरी, अनुपम खेर और दीना पाठक ने भी काम किया था. कुड़ी अनजानी हो गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत अगोश ने तैयार किया था. हेमा सरदेसाई की दमदार आवाज और सुष्मित सेन के चुलबुले अंदाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दिलाई.
ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ उड़ाया गर्दा, 'काहे उदास बाड़ू' गाना हुआ सुपरहिट
क्या थी फिल्म 'जोर' की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी अर्जुन सिंह (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से एक प्रेस फोटोग्राफर है. वो अपने काम में परफेक्ट होते हैं और अपनी फैमिली के साथ खुशहार जिंदगी जी रहे होते हैं. लेकिन उनकी जिंदगी में तब एक बड़ा मोड़ आते है जब उनके पिता पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया जाता है, जो पेशे से एक पुलिस अधिकारी होते हैं. वहीं, उसका एक खास दोस्त भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में घिर जाता है. इसके बाद अर्जुन अपने पिता को बेगुनाह साबित करने और सच्चाई सामने लाने की कोशिश करता है. सुष्मिता सेन ने फिल्म में आरती के किरदार निभाया है.
यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया गाना
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज से लगाया जा सकता है. गोल्डमाइंस गाने सुने अनसुने के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने 'मैं कुड़ी अनजानी हूं' के वीडियो को 61 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ये वीडियो सितंबर 2015 में अपलोड किया गया था. वहीं अलग-अलग चैनल पर इस गाने के वीडियो मौजूद हैं और उनके व्यूज भी काफी अच्छे हैं. इस बात से साफ है कि फिल्म रिलीज होने के इतने समय बाद भी इस गाने को सुनने वाली को कमी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं