विज्ञापन

सांप दूध पीते हैं या नहीं? क्या नागिन सच में लेती है बदला, यह 3 सच जानकर दहल जाएंगे आप

सांपों से जुड़ी दूध पीने, नागिन के बदला लेने और बीन पर नाचने जैसी कहानियां फिल्मों ने लोकप्रिय बनाई हैं. जानिए विज्ञान इन तीनों मान्यताओं के बारे में क्या कहता है और इन अंधविश्वासों से सांपों को कैसे नुकसान पहुंचता है.

सांप दूध पीते हैं या नहीं? क्या नागिन सच में लेती है बदला, यह 3 सच जानकर दहल जाएंगे आप
naag nagin dikh jaye to kya kare
ndtv

बचपन से फिल्मों और कहानियों में देखते आए हैं कि सांप दूध पीते हैं, नागिन अपने साथी की मौत का बदला लेने पहुंच जाती है और सपेरे की बीन की धुन पर सांप झूमने लगते हैं. कई लोग आज भी इन बातों को सच मानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन कहानियों के पीछे असली सच्चाई क्या है. दरअसल, विज्ञान इन मान्यताओं को गलत साबित करता है. इतना ही नहीं, इन अंधविश्वासों के चक्कर में बेजुबान सांपों को काफी तकलीफ झेलनी पड़ती है. आइए जानते हैं सांपों से जुड़े ऐसे ही तीन बड़े मिथक और उनके पीछे का सच.

क्या सच में दूध पीते हैं सांप?

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक मिथक वायरल हो रहा है. सांपों को दूध पिलाने की परंपरा खासकर नागपंचमी के आसपास देखने को मिलती है. कई लोग मानते हैं कि सांप दूध पीते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. सांप सरीसृप होते हैं और पूरी तरह मांसाहारी होते हैं. उनका प्राकृतिक भोजन चूहे, मेंढक, छिपकली और दूसरे छोटे जीव हैं. उनका शरीर दूध पचाने के लिए नहीं बना है. जब प्यासे सांप को दूध दिया जाता है, तो वह कभी-कभी पानी की कमी के कारण उसे पीने की कोशिश कर सकता है. इससे उसके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए सांप को दूध पिलाना बिल्कुल सही नहीं है.

क्या नागिन अपने साथी की मौत का बदला लेती है?

इसके अलावा, फिल्मों में नागिन को अपने साथी की हत्या का बदला लेते हुए दिखाया जाता है. कई कहानियों में यह भी दावा किया जाता है कि सांप इंसान का चेहरा याद रख लेते हैं. लेकिन वैज्ञानिक तौर पर सांपों में इंसानों की तरह बदला लेने की भावना या चेहरे की तस्वीर याद रखकर पीछा करने का व्यवहार प्रमाणित नहीं है. सांप मुख्य रूप से गंध, कंपन और आसपास के संकेतों के आधार पर प्रतिक्रिया देते हैं. प्रजनन के मौसम में मादा सांप विशेष रासायनिक गंध छोड़ सकती है, जिसे फेरोमोन कहते हैं. दूसरे सांप इस गंध से आाकर्षित हो सकते हैं. इसे बदला लेना समझना गलत है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या बीन की धुन पर नाचते हैं सांप

सपेरे की बीन पर सांप को झूमते हुए देखकर लोग अक्सर इसे संगीत का असर मान लेते हैं. लेकिन सांप इंसानों की तरह हवा में फैलने वाली आवाज नहीं सुनते. उनके बाहरी कान नहीं होते, हालांकि वे जमीन और आसपास के माध्यम से होने वाले कंपन महसूस कर सकते हैं. बीन की आवाज से ज्यादा उसकी लगातार होती हलचल और सपेरे की गतिविधिियों पर सांप नजर रखता है. वह बीन की दिशा में अपना सिर हिलाता है, जिसे लोग नाचना समझ लेते हैं.

ये भी पढ़ें- तौलियां धोने के बाद जल्दी कैसे सुखाएं? तौलिए की बदबू दूर करने के आसान तरीके

अंधविश्वास के चक्कर में न पहुंचाएं सांपों को नुकसान

सांप प्रकृति के लिए बेहद जरूरी हैं. ये चूहों और दूसरे छोटे जीवों की संख्या नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इसलिए उन्हें दूध पिलाने, परेशान करने या पकड़कर दिखाने से बचना चाहिए. अगर घर या आसपास सांप दिखाई दे तो खुद पकड़ने की कोशिश न करें. वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. याद रखें, सांप से जुड़ी फिल्मों की कहाानियां मनोरंजन हो सकती हैं लेकिन उन्हें सच मानना बेजुबान जीवों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं ये 4 पौधे, आज ही लगाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagin, Saap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com