सोशली मीडिया (Social Media) पर आजकल फिल्मों (films) और वेब सीरीज (web series) की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है. कोई डायलॉग (Dialogues) की रील (Reel) बना रहा है, तो कोई अपनी एक्टिंग (Acting) से इंटरनेट (Internet) पर छाया हुआ है, लेकिन फिल्मों की यह दीवानगी सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जानवर भी एक्टिंग समझते हैं, इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल (Viral Videos) हो रहा है. वीडियो में एक शख्स आपने हाथों से बनी गोली को डॉगी (Doggy) पर चलाता नजर आ रहा है, जिसके बाद फिल्मी अंदाज (filmy style) में डॉगी गोली लगने की एक्टिंग कर जमीन पर लेट जाता है. डॉगी की इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हम में से कई लोगों ने बचपन में चोर-पुलिस तो खेला ही होगा, जिसमें पुलिस बनकर हाथ से बनी गोली (bullet) की मदद से चोर बने अपने ही दोस्त को आपने शूट तो किया ही होगा. कई लोग खेल-खेल में एक्टिंग करते हैं. इसमें कोई नई बात नहीं है. बच्चे भी खेल-खेल में मरने की एक्टिंग करते हैं, जो आजकल कुछ जानवर भी करने लगे हैं, जिन्हें देखकर एक मिनट के लिए तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे.
पानी से बाहर बेहोश पड़ी मछली को नन्हें कछुए ने दी नई जिंदगी, देखें VIDEO
दुनिया में यूं तो कई ऐसे जानवर मौजूद है, जो अपनी कला से आपको भी हैरान कर देंगे, इन्हीं में से एक है डॉग, जिसके कई क्यूट वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखे ही होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, उसे देखकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे.
वायरल वीडियो में एक मालिक अपने पालतू डॉग के साथ फिल्मी एक्टिंग करता नजर आ रहा है. वीडियो में मालिक सबसे पहले हाथों की गोली बनाकर डॉगी की ओर निशाना लगता है और फिर डॉगी को शूट करने की एक्टिंग करता है. मालिक के मुंह से गोली की आवाज को सुनकर डॉगी भी फुल फ्रेम में आ जाता है और फिल्मी अंदाज में घायल होने की एक्टिंग करते हुए जमीन पर गिर जाता है. वीडियो में डॉगी की एक्टिंग देखकर लग रहा है मानो उसे सच में गोली लगी हो.
डर सबको लगता है ! गला सबका सूखता है, इस VIDEO में देखिए जंगल के राजा शेर की हालत
सोशल मीडिया पर लोग डॉगी की एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स डॉगी की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं. वीडियो पर लगातार लाइक्स और व्यूज का सिलसिला जारी है. यूजर्स बढ़चढ़ इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मोनोटोन आउटफिट में नजर आईं कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना भी पहुंची मुंबई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं