विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने चचेरे भाई के 4 साल के बेटे को शराब पिलाकर की हत्या, ऑन लाइन बेच रहा था शरीर के अंग

छत्तीसगढ़ में 27 साल के वासुदेव ने 4 साल के चचेरे भाई के बेटे की हत्या कर उसके अंग निकाल लिए. सोशल मीडिया से प्रभावित आरोपी अंग बेचना चाहता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है.

छत्तीसगढ़ में एक शख्स ने चचेरे भाई के 4 साल के बेटे को शराब पिलाकर की हत्या, ऑन लाइन बेच रहा था शरीर के अंग
पैसों की लालच में बच्चे की हत्या.
Representational Image/File
जशपुर:

छत्तीसगढ़ के एक 27 साल के शख्स ने कथित तौर पर अपने ममेरे भाई के चार साल के बेटे की हत्या कर दी. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया से प्रभावित होकर, उसने बच्चे की किडनी, फेफड़े और आंखें निकाल लिए, जिससे उन्हें ऑनलाइन बेचा जा सके. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वासुदेव उर्फ ​​तंगनु के रूप में हुई है. उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया. बच्चे का शव जशपुर जिले के लोधेनापथ महुआ गांव के एक खेत में गड्ढे के अंदर बोरी में भरा हुआ मिला था. जशपुर के सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता रामजीत राम (36) ने शनिवार को सन्ना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि उनका बेटा जितेंद्र राम 5 नवंबर से लापता था.

अब तक क्या पता चला है?

रामजीत किसी काम के सिलसिले में करीब एक साल पहले अपने परिवार के साथ सन्ना गांव आ गया था. वह आमाचुआ नदी बांध के पास एक झोपड़ी में रहता था. उसने बताया कि आरोपी, जो शिकायतकर्ता का ममेरा भाई है, उनके घर आता-जाता रहता था. उसने बताया कि शनिवार को परिवार के सदस्यों के साथ बच्चे को ढूंढते वक्त, पिता को अपने बेटे का शव मिला. शव एक बोरी में भरा हुआ था, जिसे कंबल और रजाई में लपेटा गया था और मक्के के खेत के पास पानी से भरे एक गड्ढे में आधा दबाया गया था. उसने बताया कि जांच के बाद, पुलिस ने पास के चलनी गोर्रापथ गांव के रहने वाले वासुदेव (27) को हिरासत में ले लिया है.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी से होने वाली कमाई से संतुष्ट नहीं था और ज्यादा पैसे कमाना चाहता था.

एसएसपी ने आरोपी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने के तरीके खोजने के लिए अक्सर सोशल मीडिया देखता था. इसी दौरान उसे छोटे बच्चों के अंग निकालकर बेचने का विचार आया. उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगहों पर ले गया. उसने शराब और चिकन खरीदा और कथित तौर पर बच्चे को शराब पिला दी.

SSP लाल उमेद सिंह ने बताया कि जब बच्चा नशे में धुत होकर सो गया तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेत दिया. इसके बाद उसने बच्चे का शरीर काटकर उसकी किडनी, फेफड़े और आंखें निकाल लीं और उन्हें एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने शव को एक कंबल और रजाई में लपेटा, उसे एक बोरे में भरा और खेत में पानी से भरे एक गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी से ढक दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खुलासे के आधार पर, पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार, शरीर के कटे हुए हिस्सों से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी और अन्य संबंधित चीजें इलाके के एक गड्ढे से बरामद कीं. मामले की आगे की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें | ‘मैं कभी धोखा नहीं दूंगा'- दलेर मेहंदी विवाद के बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने लिप-सिंकिंग पर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें | बिना लाइसेंस बच्चों को गाड़ी की चाबी देना जाएंगे भूल, अदालत ने पिता-पुत्र को सजा देकर पेश की नजीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Chhattisgarh Crime, Murder, Social Media, Earning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com